विक्की कौशल ने शेयर किया 'सरदार उधम सिंह' से एक और लुक, रील और रियल में फर्क करना हुआ मुश्किल
जिन्हें देखकर इस फिल्म को देखने का क्रेज और भी बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में अभिनेता ने एक तस्वीर और शेयर की है। जिसमें रील और रियल लाइफ सरदार उधम सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। विक्की कौशल की इस फिल्म को लेकर बड़ी चर्चा भी है। ऐसे में विक्की भी फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज दिन पर दिन बढ़ाते ही जा रहे हैं। विक्की आए दिन फिल्म से अपने अलग- अलग लुक्स शेयर करते रहते हैं। जिन्हें देखकर इस फिल्म को देखने का क्रेज और भी बढ़ता ही जा रहा है। अब हाल ही में अभिनेता ने एक तस्वीर और शेयर की है। जिसमें रील और रियल लाइफ सरदार उधम सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल है।
विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' का प्रमोशन भी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने इस फिल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये एक फोटो कोलाज है जिसमें एक तरफ रियल लाइफ सरदार उधम सिंह हैं तो दूसरी तरफ विक्की कौशल हैं। फोटो में रील और रियल सरदार उधम सिंह को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
विक्की कौशल ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '1938 में शेफर्ड् का बुश गुरुद्वारा, लंदन। लंगर में सेवा देते हुए उधम सिंह (बायीं ओर)। दाईं ओर, शूजीत दा और टीम का सूक्ष्म शिल्प कौशल जिसने सरदार उधम सिंह के इस पल को रीक्रिएट किया।' इस तस्वीर में वाकई रील लाइफ उधम सिंह और रियल लाइफ उधम सिंह को पहचान पाना मुश्किल है।
बता दें कि 'सरदार उधम सिंह' फिल्म में जहां विक्की कौशल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं 'द ट्रिपलिंग' फेम अमोल पाराशर फिल्म में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ सिनेमा की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। सरदार उधम का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।