Move to Jagran APP

इस अभिनेता ने शेयर की अपनी नौ साल पुरानी फोटो, क्या आप पहचान पाए?

ये अभिनेता हैं विक्की कौशल... विक्की कौशल ने अपने पहले ऑडीशन की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीर विक्की की 9 साल पुरानी तस्वीर है। जिसमें वो पहली बार किसी फिल्म के लिए ऑडीशन देने गए थे।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 06:59 AM (IST)
इस अभिनेता ने शेयर की अपनी नौ साल पुरानी फोटो, क्या आप पहचान पाए?
विक्की कौशल की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कई सेलेब्स अपने पुराने दिनों की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। लेकिन एक्टर बनने के बाद इन सेलेब्स का लुक काफी चेंज हो जाता है। इतना चेंज कि इनके पुराने फोटोज को देखकर इन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है। ऐसे ही एक अभिनेता ने हाल ही में अपने पहले ऑडीशन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

ये अभिनेता हैं विक्की कौशल... विक्की कौशल ने अपने पहले ऑडीशन की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीर विक्की की 9 साल पुरानी तस्वीर है। जिसमें वो पहली बार किसी फिल्म के लिए ऑडीशन देने गए थे। ये तस्वीर 10 जुलाई 2012 की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। हालांकि फैंस के लिए इस तस्वीर में उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल साबित होगा।

विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'आज से 9 साल पहले। शुक्र'। तस्वीर में विक्की कौशल ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। विक्की अपने हाथ में एक व्हाइटबोर्ड भी पकड़े हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर में विक्की को पहचानना काफी मुश्किल है।

बता दें कि विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता कई अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी सनकिस्ड सेल्फी शेयर की थी। इससे पहले विक्की ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की थी। इस खबर के बाद से विक्की कौशल ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

गौरतलब है कि विक्की कौशल ने फिल्म 'मसान' से साल 2015 में डेब्यू किया था। इसके बाद विक्की लगातार 'संजू', 'राजी', 'उरी', 'मनमर्जियां' और 'भूत पार्ट वन' में नजर आ चुके हैं। बात अगर विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो अभिनेता जल्द ही 'इमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा', 'सरदार उधम सिंह' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.