Move to Jagran APP

Box Office पर 'उरी' की Blockbuster स्ट्राइक जारी, 200 करोड़ के इतने करीब

उरी के निर्माण और प्रचार पर निर्माताओं को सिर्फ़ ₹42 करोड़ का ख़र्च आया है। माना जा रहा है कि उरी साल 2019 की पहली 200 करोड़ की फ़िल्म बन सकती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 03:58 PM (IST)
Box Office पर 'उरी' की Blockbuster स्ट्राइक जारी, 200 करोड़ के इतने करीब
Box Office पर 'उरी' की Blockbuster स्ट्राइक जारी, 200 करोड़ के इतने करीब

मुंबई। विक्की कौशल की फ़िल्म 'उरी द सर्जीकल स्ट्राइक' एक फरवरी को चौथे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है और दर्शकों के बीच इसको लेकर ज़बर्दस्त जोश देखा जा रहा है। फ़िल्म 180 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है और साल 2019 की पहली 200 करोड़ की फ़िल्म बनने के रास्ते पर दौड़ रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार (1 फरवरी) को फ़िल्म ने 3.36 करोड़ और शनिवार को 6.35 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 23 दिनों का कलेक्शन 180.82 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म को 200 करोड़ क्लब में दाख़िल होने के लिए अब महज़ 19.18 करोड़ चाहिए। चौथे वीकेंड के आखिरी दिन यानि रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन 6 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है। उरी के निर्माण और प्रचार पर निर्माताओं को सिर्फ़ ₹42 करोड़ का ख़र्च आया है।

तीसरे हफ़्ते में ₹37.04 करोड़ मिले

रिलीज़ के तीसरे शुक्रवार (25 जनवरी) को उरी ने ₹4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी पर फ़िल्म ने दोगुनी कमाई करते हुए ₹9.86 करोड़ अपने खाते में जमा किये। रविवार को 17वें दिन फ़िल्म ने ₹9.28 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को 3.43 करोड़, मंगलवार को 3.39 करोड़, बुधवार को 3.37 करोड़ और गुरुवार को 3.31 करोड़ उरी के खाते में गये। तीसरे हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का कलेक्शन 171.07 करोड़ हो गया था। 

दूसरे हफ़्ते में ₹62.54 करोड़ की उड़ान

18 जनवरी को फ़िल्म का दूसरा हफ़्ता शुरू हुआ और दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹7.70 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को ₹13.35 करोड़ जमा किये, जबकि रविवार को ₹17.17 करोड़ बटोरे। इसके साथ ही दूसरे वीकेंड में उरी ने ₹38.22 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। याद रहे कि फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ₹35.73 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को फ़िल्म ने 6.82 करोड़, मंगलवार को 6.30 करोड़, बुधवार को 6 करोड़ और गुरुवार को 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ दूसरे हफ़्ता ख़त्म होने के बाद उरी का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 133.79 करोड़ हो गया था।

Milestones:

  • 20 जनवरी को उरी ने 10 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया और कलेक्शन ₹108.90 करोड़ हो गया था। मंझले बजट की फ़िल्मों में उरी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म भी बनी। अगर पिछले साल आयी मंझले बजट की फ़िल्मों से 'उरी' की तुलना करें तो यह सबसे तेज़ 100 करोड़ फ़िल्म है। सोनू के टीटू की स्वीटी को 100 करोड़ तक पहुंचने में 25 दिन, बधाई हो और राज़ी को 17 दिन और स्त्री को 16 दिन का समय लगा था। 

पहले हफ़्ते में 70 करोड़ का कलेक्शन

विक्की कौशल अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित 'उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक' 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। पहले दिन फ़िल्म ने ₹8.20 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन की कमाई से ही उरी ने संकेत दे दिये थे कि फ़िल्म कम से कम पहले वीकेंड में तो बड़ा कारनामा करने वाली है और हुआ भी वैसा ही। दूसरे दिन यानि शनिवार को उरी के कलेक्शंस में लगभग 52 फ़ीसदी का उछाल आया। फ़िल्म ने ₹12.43 करोड़ का झमाझम कलेक्शन किया, जबकि रविवार को ₹15.10 करोड़ अपनी पॉकेट में कर लिये। कमाल की बात यह है कि वर्किंग वीक शुरू होने के बाद भी उरी के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। पहले सोमवार को फ़िल्म ने ₹10.51 करोड़ जमा किये, जबकि मंगलवार को ₹9.57 करोड़ और बुधवार को ₹7.73 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि गुरुवार को भी फ़िल्म ने ₹7.40 करोड़ जोड़े। इसके साथ ही 'उरी' का सात दिनों का नेट कलेक्शन ₹70.94 करोड़ हो गया। 

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जीकल स्ट्राइक्स करने की कहानी पर बनी 'उरी द सर्जीकल स्ट्राइक' बॉक्स ऑफ़िस पर नये कीर्तिमान बना रही है। 'उरी' सही मायनों में विक्की कौशल की पहली फ़िल्म है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है और फ़िल्म उनके कंधों पर टिकी है। ऐसे में उरी की कामयाबी विक्की के करियर को ज़बर्दस्त पुश देने वाली है। उरी में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हरी अहम भूमिका में हैं। परेश रावल का किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल से प्रेरित है। वहीं, रजित कपूर प्रधान मंत्री के किरदार में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.