Move to Jagran APP

वरुण और अनुष्का में से किसने बेहतर तरीके से पहनी साड़ी, आप देखकर बताइए

फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 07:03 PM (IST)
वरुण और अनुष्का में से किसने बेहतर तरीके से पहनी साड़ी, आप देखकर बताइए
वरुण और अनुष्का में से किसने बेहतर तरीके से पहनी साड़ी, आप देखकर बताइए

मुंबई। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फिल्म सुई धागा को लेकर जबरदस्त प्रमोशन जारी है। इस कड़ी में अनुष्का और वरुण कुछ नया करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वरुण और अनुष्का दोनों ने साड़ी पहन रखी है।

loksabha election banner

जी हां, अगर आपको यकीन नहीं हो तो आप वरुण का इंस्टाग्राम अकाउंट देख सकते हैं। दरअसल, प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे खुद और अनुष्का साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण पूछते हैं कि कौन ज्यादा अच्छा है मौजी और ममता, पर सब बढ़िया है। इस वीडियो में दोनों बड़े क्यूट नजर आ रहे हैं। 

 

Day 2 #suidhaagamadeinindia . Who wore it better Mamta or mauji par sab badhiyaa hai

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

यह भी पढ़ें: अटल जी के कारण धर्मेंद्र ने राजनीति में रखा था कदम

फिल्म के बारे में जानकारी दें तो मेक इन इंडिया वाली थीम पर शरत कटारिया के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। इसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा देसी अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। कहानी एक एेसे व्यक्ति की है जो बेरोजगार होने के बाद खुदका व्यापार शुरू करता है। मतलब बेरोजगार से खुदके रोजगार की कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: जब अटल जी ने यश चोपड़ा से कहा था – ‘मैं अपने आप को तुम्हें सौंपता हूं'

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का एक लोगो जारी किया गया था। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा लोगो रिलीज किया गया था। फिल्म आने से पहले रिलीज होने वाला यह लोगो पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से यह बिल्कुल अलग था। फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया। दरअसल यह लोगो अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए बनवाया गया था। इस लोगो को 7 अगस्त राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के मौके पर सबके सामने प्रस्तुत किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.