Shahid Kapoor ने वरुण धवन को शादी की दी इस खास अंदाज में बधाई, एक्टर के लिए कही ये मजेदार बात
गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को चारों ओर से बधाइयां आ रही हैं। फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए नताशा दलाल और वरुण धवन को शादी की बधाई दे रहे हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को चारों ओर से बधाइयां आ रही हैं। फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए नताशा दलाल और वरुण धवन को शादी की बधाई दे रहे हैं, लेकिन जिसकी बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह अभिनेता शाहिद कपूर हैं।
शाहिद कपूर ने वरुण धवन को बेहद खास और अलग अंदाज में शादी की बधाई दी है। दरअसल शादी के बाद वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नताशा दलाल के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। उनकी इस तस्वीर को अभिनेता के फैंस और करीबी भी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कमेंट करके वरुण धवन को शादी की बधाई दी है।
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की इस तस्वीर पर शाहिद कपूर ने मजेदार कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा, 'दोनों परिवारों को ढेर सारी बधाइयां। गॉड ब्लेस और हां, दोनों का डार्क साइड में आने के लिए स्वागत है।' सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के इस कमेंट की काफी चर्चा हो रही हैं। साथ यह कमेंट वायरल हो भी हो रहा है।
शाहिद कपूर के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करके वरुण धवन को शादी बधाई दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 24 जनवरी को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर ली है। उन्होंने अलीबाग के 'द मैनशन हाउस' विला में नताशा के साथ सात फेरे लिए। सीमित मेहमान होने की वजह से वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ ही सितारे पहुंचे थे।
गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। स्कूल में वरुण धवन और नताशा दलाल ने साथ पढ़ाई की है। वहीं इन दोनों ने काफी समय तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी नहीं की थी। इन दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से थी। वहीं हालिया खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर थे।