वरुण धवन ने कड़ी धूप में 10 घंटे तक चलाई साइकिल
फिल्म 'सुई-धागा' का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ होगी l
मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इस दौरान वरुण धवन ने कड़ी धूप में साइकिल चलाई वो भी 10 घंटे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म की डिमांड थी जिस कारण एेसा किया गया। साइकिल पर वरुण अकेले नहीं बल्कि पीछे अनुष्का शर्मा भी बैठी थीं।
बॉलीवुड एक्टर्स को अमूमन आपने एयर कंडीशंड कार में ट्रेवल करते देखा होगा। लेकिन जब बात किसी एेसे सीन को फिल्माने की आती है जिसमें बहुत मेहनत और पसीना लगता है तो भी बॉलीवुड एक्टर्स पीछे नहीं हटते। एेसा ही उदाहरण हाल ही में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने सबके सामने रखा। दरअसल, दोनों अपनी फिल्म सुई धागा की शूटिंग चंदेरी मध्यप्रदेश में कर रहे हैं। खास बात यह है कि, फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड थी कि वरुण को अनुष्का को पीछे बिठाकर कड़कती धूप में साइकिल चलाना थी। तो यह सीन अच्छी तरह से फिल्माया गया और वरुण और अनुष्का ने इसके लिए काफी मेहनत की। अभी-अभी फिल्म के इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है जिसमें वरुण कड़कती धूप साइकिल चलाते नज़र आ रहे हैं और उन्हें भयंकर पसीना आ रहा है। वहीं, पीछे अनुष्का शर्मा बैठी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म सुई धागा के सेट वरुण धवन हुए घायल, पर चिंता की बात नहीं
इस फोटो के साथ लिखा है कि, ममता को मौजी साइकिल राइड पर ले गया। चंदेरी की कड़कती धूप में वरुण धवन ने लगभग 10 घंटों तक साइकिल चलाई। फोटो देखकर लगता है कि, वरुण ने इसे चैलेंज की तरह लिया और यह सीन फिल्माया। यही कारण है कि, वरुण धवन का नाम यंग एक्टर्स की टॉप लिस्ट में शुमार है। आपको बता दें कि, वरुण और अनुष्का की जोड़ी पहली बार बिग स्क्रीन पर सुई धागा फिल्म के माध्यम से नज़र आएगी। यह फिल्म मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए बनाई जा रही है। जिसमें वरुण धवन एक दर्जी और अनुष्का शर्मा कढ़ाई काम करने वाली लड़की की भूमिका में नजर आएँगी। बताते चलें कि, फिल्म सुई-धागा के सेट पर शूटिंग के दौरान वरुण धवन के घायल होने की ख़बर सोमवार को आई थी। जानकारी के मुताबिक वरुण फिल्म से जुड़ा कोई एक्शन सीन कर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान उन्हें बड़ी चोट नहीं लगी है। वरुण को जो सीन करना था उसके लिए उन्होंने कोई बॉडी डबल न लेकर खुद ही सीन करने की ठानी, जिसमें उनका टाइमिंग चूक गया और वह खुद को घायल कर बैठे।
यह भी पढ़ें: वेटरन अभिनेत्री शम्मी आंटी का निधन, अमिताभ बच्चन ने जताया शोक
बताया जा रहा है कि उनके माथे पर कट के निशान आये है। वरुण धवन के घायल होने पर सेट पर तुरंत डॉक्टर बुला लिया गया था। वरुण धवन ने फिल्म की शूटिंग दिन के लिए कैंसल नहीं की और दिन का शेड्यूल घायल होने के बाद भी पूरा किया। वरुण धवन खतरे से बाहर है। फिल्म 'सुई धागा' का निर्माण यशराज बैनर कर रहा है। वही इस फिल्म के सह निर्माता मनीष शर्मा है। फिल्म 'सुई-धागा' का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ होगी l