Varun Dhawan ने 'भेड़िया' के सेट पर लगाई दौड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों उनकी फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें वो दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन दिनों उनकी फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वो दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में अभिनेता वरुण धवन शर्टलेस होकर काफी तेज रफ्तार से दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके फिल्म के टाइटल ‘भेड़िया’ से काफी मिल रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘बैक टू रनिंग।’
वीडियो देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म भेड़िया के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें कैप्शन में बच्चे का नाम भी लिखा है। इससे पहले उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मौके पर अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ फोटो शेयर कर विमेंस की शुभकामनाएं दी थी।
ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, ‘भेड़िया’ में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में नजर आएगे। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा अभिनेता फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर भी अहम रोल प्ले करेंगी। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। साथ ही वो शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रणभूमि’ में जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे।