Move to Jagran APP

Varun Dhawan ने फादरहुड को लेकर दी प्रतिक्रिया, एक्टर नहीं रख पा रहे अपने 'लड़के' का नाम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल अपनी शादी की वजह से काफी चर्चा में थे। उन्होंने इस साल जनवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी काफी चर्चा में भी रही थी।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 02:40 PM (IST)
Varun Dhawan ने फादरहुड को लेकर दी प्रतिक्रिया, एक्टर नहीं रख पा रहे अपने 'लड़के' का नाम
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन , Instagram: varundvn

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल अपनी शादी की वजह से काफी चर्चा में थे। उन्होंने इस साल जनवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। शादी के 5 महीने बाद अब वरुण धवन ने फादरहुड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

loksabha election banner

वरुण धवन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुद के फादरहुड होने और अपने 'लड़के' का नाम रखने को लेकर बात की है। साथ ही मजेदार वीडियो भी साझा किया है।

दरअसल वरुण धवन का यह 'लड़के' कोई और नहीं उनका पप्पी (छोटा का कुत्ता) है। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने पप्पी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन जमीन पर लेटे हुए हैं वहीं उनका पप्पी उनके साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए वरुण धवन ने पप्पी के लिए खास पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने फादरहुड और उसके नाम के बारे में बताया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'फादरहुड, अभी भी मेरे लड़के का नाम नहीं रख पाया हूं, मेरी मदद करें।' सोशल मीडिया पर वरुण धवन का अपने पप्पी के साथ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले वरुण धवन कोरोना वायरस की इस महामारी में बहुत से डॉक्टरों पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने हाल ही में अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया था। इस सेशन में वरुण धवन ने अपने फैंस से ढेर सारी बाते कीं और कोरोना महामारी में डॉक्टरों और स्वास्थ्य वर्कर्स पर होने वाले हमलों को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही ऐसे हमलों की निंदा भी की है। बीते कुछ दिनों के अंदर कोरोना पीड़ित मरीजों की परिजनों की ओर से डॉक्टरों पर हमला करने की खबरें सामने आईं। ऐसे में वरुण धवन ने इन हमलों पर दुख जताया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.