Varun Dhawan की भतीजी अंजिनी ने एक साथ पहनी दो जींस, फैशन सेंस देख चकराया फैंस का दिमाग, कहा- गर्मी नहीं लग रही बहन?
अंजिनी सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अंजिनी ने अपनी रीसेंटली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनका स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को समझ नहीं आया और फैंस तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुध धवन फिल्म का एक जाना माना नाम हैं। वरुध की तरह ही उनकी भतीजी अंजिनी धवन भी काफी फेमस हैं। अंजिनी बिना किसी शो या फिल्म में डेब्यू किए ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। अंजिनी उस वक्त लाइमलाइट में आईं थीं जब उन्होंने वरुण की शादी की तस्वीरें सोशल पर पोस्ट की थीं। एक्टर की शादी के दौरान अंजिनी ने काफी सुर्खियां बटोंरी थीं। वहीं अंजिनी सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अंजिनी ने अपनी रीसेंटली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें उनका स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को समझ नहीं आया और फैंस तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अंजिनी धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वैसे तो वह काफी हॉट लग रही हैं। लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस लोगों के सिर से ऊपर जा रहा है। दरअसल, इस फोटोशूट में अंजिनी ने एक नहीं बल्कि दो जींस पहनी हुई है। वहीं उनके इस डबल जींस पर फैंस लगातार कमेंट कर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। हलांकि उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
फोटो में आप देख सकते हैं कि अंजिनी धवन ने ब्लू कलर की डबल जींस के साथ ही डैनिल शॉर्ट शर्ट पहनी हुई है। इस शर्ट को उन्होंने बेहद ही हॉट अंदाज में कैरी किया हुआ है। वहीं उनके बाल खुले हुए हैं। इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जींस पे जींस।' तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'गरमी में दो जींस पहनके गरमी नहीं लग रही बहन।' वहीं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने लिट इमोजी बनाकर उनकी तस्वीर लाइक की है। अबतक इन तस्वीरों के हजारों व्यूज मिल चुके हैं।