नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि कई बार फिल्म बनाने की घोषणा होती है, लेकिन बनने से पहले बंद हो जाती है। हालांकि कलाकार उससे परेशान होकर रुकते नहीं है, बल्कि आगे बढ़ जाता है। कुछ ऐसी ही खबरें अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर आ रही हैंं। वरुण की फिल्म 'मि. लेले' बंद कर दी गई है। वहीं अब इस फिल्म के बंद होने के बाद वरुण धवन के हाथ एक दूसरी बड़ी फिल्म आ गई है। इस फिल्म में उनके साथ कई बड़े स्टार्स स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
🐶 kya time thaaa #fossilindia #vavavarun @fossil.in
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Jul 1, 2020 at 2:24am PDT
एक्टर वरुण धवन कुछ वक्त पहले 'मि. लेले' फिल्म को लेकर चर्चा में आए थे। लेकिन अब इस फिल्म के बंद होने की खबर सामने आई है। खबरें थी कि 'मि. लेले' में कियारा आडवाणी भी काम करने वाली थीं, लेकिन कुछ वजहों से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। इससे पहले वरुण और कियारा फिल्म 'कलंक' में नजर आए थे।
View this post on Instagram
🍔🍕🍟
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Aug 14, 2020 at 2:44am PDT
वहीं अब खबरें हैं कि वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने निर्देशक राज मेहता की फिल्म के लिए स्वीकृति दे दी है। राज मेहता ने 'गुड न्यूज' जैसी बेहतरीन फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें कियारा अभिनय कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी। इसकी शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में शुरू हो सकती है। पहले खबरें आ रही थीं कि यह 'गुड न्यूज' की सीक्वल होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत की होगी। इसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर, वरुण के माता-पिता के किरदार में होंगे।
वर्कफ्रेंट की बात करें तो नीतू सिंह आखिरी बार ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘बेशर्म’ में नज़र आई थीं। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं वरूण धवन जल्द ही सारा अली खान के साथ फिल्म 'कूली नंबर-1' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में भी काम कर रहे हैं, जो 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है।
Photo Credit : Varun Dhawan Instagram