Move to Jagran APP

Box Office: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' चौथे हफ़्ते में खस्ताहाल, एक करोड़ भी अब दूर

दूसरे हफ़्ते में सुई धागा के सामने लवयात्री, अंधाधुन और हॉलीवुड फ़िल्म वेनम की चुनौतियां हैं। ख़ासकर, श्रीराम राघवन की अंधाधुन सुई धागा को कड़ी टक्कर दे सकती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 01:20 PM (IST)
Box Office: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' चौथे हफ़्ते में खस्ताहाल, एक करोड़ भी अब दूर
Box Office: वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' चौथे हफ़्ते में खस्ताहाल, एक करोड़ भी अब दूर

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फ़िल्म 'सुई धागा' ने चार हफ़्तों का सफ़र बॉक्स ऑफ़िस पर पूरा कर लिया है। पहले हफ़्ते में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सुई धागा की पकड़ कमज़ोर होती चली गयी, जिसके चलते दूसरे और तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस तेज़ी से गिरे। चौथे हफ़्ते में भी फ़िल्म कुछ ख़ास कंट्रीब्यूट नहीं कर सकी है। 

loksabha election banner

19 अक्टूबर को सुई धागा चौथे हफ़्ते में दाख़िल हुई थी और अभी 100 स्क्रींस पर सिमट गयी है। चौथे हफ़्ते (19-25 अक्टूबर) में फ़िल्म ने सिर्फ़ ₹55 लाख ही जमा किये। इसके साथ ही फ़िल्म का चार हफ़्तों का कुल नेट कलेक्शन 78.85 करोड़ हो चुका है। 'सुई धागा' के बिज़नेस पर सबसे अधिक असर आयुष्मान खुराना की अंधाधुन और बधाई हो की वजह से पड़ा है। यह दोनों फ़िल्में 5 और 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुईं और दर्शकों की पहली पसंद बनीं। ऐसे में 'सुई धागा' के लिए 100 करोड़ क्लब तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है। हालांकि फ़िल्म हिट हो चुकी है।  

तीसरे हफ़्ते में मिले ₹2.50 करोड़

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर आज लगा फ़िल्मों का बाज़ार, किसे मिलेगा माल, कौन होगा कंगाल

12 अक्टूबर को फ़िल्म रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में दाख़िल हुई। तीसरे शुक्रवार को सुई धागा ने महज़ 30 लाख का कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार को आंकड़े कुछ बेहतर हुए और फ़िल्म ने क्रमश: 60 लाख और 80 लाख जमा किये। तीसरे सोमवार को कलेक्शन 20 लाख रह गया, जो तीसरे हफ़्ते के बाक़ी दिनों में भी समान रहा। फ़िल्म ने मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हर दिन 20 लाख रुपए ही जोड़े। यानि तीसरे हफ़्ते में सुई धागा को सिर्फ़ 2.50 करोड़ ही मिल सके। इसके साथ ही सुई धागा का तीन हफ़्तों का कलेक्शन 78.30 करोड़ हो चुका है।

दूसरे हफ़्ते में मिले ₹13 करोड़

5 अक्टूबर को 'सुई धागा' दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, मगर शनिवार को आंकड़ों में लगभग 77 फीसदी की तेज़ी आयी और ₹3.10 करोड़ जमा किये। रविवार को ग्रोथ जारी रही और 4.35 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार, मगंलवार, बुधवार और गुरुवार को फ़िल्म ने क्रमश: 1.25 करोड़, 1.05 करोड़, 95 लाख और 85 लाख बटोरे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म को महज़ 13.30 करोड़ ही मिल सके। इसके साथ सुई धागा का दो हफ़्तों का कलेक्शन ₹75.80 करोड़ हो गया है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म की स्क्रींस घटकर आधी रह गयी थी। सुई धागा 1100 स्क्रींस पर चल रही थी। हालांकि दुनियाभर में फ़िल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹100 करोड़ हो चुका है। दूसरे हफ़्ते में सुई धागा के सामने लवयात्री, अंधाधुन और हॉलीवुड फ़िल्म वेनम की चुनौतियां थीं, जिनका असर फ़िल्म के कलेक्शंस पर देखा भी गया। ख़ासकर, श्रीराम राघवन की 'अंधाधुन' ने सुई धागा को कड़ी टक्कर दी है। इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया उत्साहित करने वाली हैं। इस डार्क थ्रिलर में आयुष्मान खुराना, तब्बू और अनिल धवन ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

पहले हफ़्ते में सुई धागा ने बटोरे ₹62 करोड़

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की हिचकी ने चीन में किया बड़ा धमाका, 100 करोड़ के पार कलेक्शंस

28 सितम्बर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने ₹8.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले शनिवार को ₹12.25 करोड़ और रविवार को ₹16.05 करोड़ जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ₹36.60 करोड़ जमा किये थे। सुई धागा पहले सोमवार यानि रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹7 करोड़ जमा किये। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी होने की वजह से सुई धागा के कलेक्शंस में तगड़ा उछाल आया और फ़िल्म ने ₹11.75 करोड़ जमा कर लिये। हालांकि बुधवार को फ़िल्म का कलेक्शन काफ़ी गिर गया और महज़ ₹3.80 करोड़ ही जमा हुए। गुरुवार को फ़िल्म को ₹3.35 करोड़ मिले और इसके साथ पहले हफ़्ते में सुई धागा का कलेक्शन ₹62.50 करोड़ हो गया था सुई धागा को दुनिया भर में 3200 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था, जिनमें से 2500 भारत में थीं।

बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसा रहा है वरुण का करियर

यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की बधाई हो को 8 दिनों में मिल गये इतने करोड़

वरुण ने खुद को एक बहुआयामी एक्टर के तौर पर स्थापित कर लिया है। कमर्शियल और नॉन कमर्शियल फिल्मों में वो समान रूप से काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। वरुण धवन की इस साल ये दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले शूजित सरकार की अक्टूबर में वरुण डेब्यूटेंट बनिता संधू के साथ आए थे। ये फिल्म क्रिटिक्स की पसंद रही, मगर ₹45.36 करोड़ का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। अलबत्ता वरुण की एक्टिंग को सभी ने खूब सराहा था। 

वरुण ने अपना करियर करण जौहर निर्देशित स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से 2012 में शुरू किया था, जिसमें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ थे। ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके फ़िल्म सुपरहिट रही। 2014 में वरुण 2 फ़िल्मों में नज़र आये- मैं तेरा हीरो और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया। डेविड धवन निर्देशित मैं तेरा हीरो ₹55 करोड़ कमाकर फ़ायदे में रही, वहीं हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया ₹78 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही थी। 2015 मेंं वरुण 3 फ़िल्मों में बतौर लीड या पैरेलल लीड में दिखे। ये फ़िल्में हैं- बदलापुर, एबीसीडी2 और दिलवाले। इनमें श्रीराम राघवन निर्देशित बदलापुर ₹53 करोड़ जमा करके हिट रही थी। रेमो डिसूज़ा की डांस फ़िल्म एबीसीडी2 ने ₹107 करोड़ जमा किये और फ़ायदे में रही।

वहीं, रोहित शेट्टी निर्देशित दिलवाले में वरुण ने शाह रुख़ ख़ान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। यह फ़िल्म ₹148 करोड़ का कलेक्शन करके प्लस में रही थी। 2016 में वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने उन्हें लेकर ढिशूम बनायी, जिसमें जॉन अब्राहम ने पैरेलल लीड रोल प्ले किया। यह फ़िल्म ₹70 करोड़ का कलेक्शन करके औसत रही। 2017 में वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वां2 में नज़र आये। बद्रीनाथ की दुल्हनिया ₹116.60 करोड़ जमा करके सुपरहिट रही, वहीं सलमान ख़ान की जुड़वां की रीमेक जुड़वां2 ₹138 करोड़ का कलेक्शन करके हिट रही। इसे वरुण के डैड डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.