Varun Natasha Wedding : स्कूल डेज़ में ही नताशा को दिल दे बैठे थे वरुण धवन, बचपन की दोस्त से ऐसे हुआ प्यार
Varun Dhawan And Natasha Dalal Wedding Date Out बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल फाइनली शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इसी महीने सात फेरे ले लेंगे। दोनों की शादी को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल फाइनली शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इसी महीने सात फेरे ले लेंगे। दोनों की शादी को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी, माना जा रहा था कि वरुण और नताशा साल 2020 में शादी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पर ये खबर पक्की है कि दोनों इस महीने शादी करने वाले हैं।
पिंकविला की खबर के मुताबिक वरुण और नताशा 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए गस्टो के न्योता भी भेज दिया गया है। खबर के मुताबिक वरुण की शादी के फंक्शन 22 जनवरी से शुरू हो जाएंग और 25 जनवरी तक चलेंगे। इन सारी खबरों के बाद अब बस फैंस को दूल्हे-दुल्हन की फोटो सामने आने का बसेब्री से इंतज़ार है।
6th क्लास में देखा था पहली बार
वरुण और नताशा स्कूल टाइम से एक दूसरे को जानते हैं। अगर हम ये कहें कि दोनों स्कूल फ्रेंड्स रह चुके हैं तो शायद गलत नहीं होगा। हाल ही में वरुण अपनी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ प्रमोशन करने करीना कपूर के शो 'व्हाट विमेन वांट' में पहुंचे थे। जहां वरुण ने बताया था, कि उन्होंने 6th क्लास में नताशा दलाल को पहली बार देखा। इसके बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। वरुण ने बताया कि स्कूल में दोनों अलग-अलग हाउस में थे जहां वरुण रेड हाउस में थे वो नहीं नताशा येलो हाउस में थीं। इसलिए वरुण, नताशा को बास्केटबॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय आते-जाते देखा करते थे। स्कूल टाइम तक वरुण और नताशा के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे दोनों को ही ये एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए दोस्ती से ज्यादा महसूस करते हैं।
वरुण ने किया नताशा को प्रपोज़ और हो गए रिजेक्ट
करीना के शो में ही वरुण ने ये खुलासा किया था कि नताशा ने तीन बार उनका प्रपोज़न ठुकरा दिया था। लेकिन एक्टर ने भी हार नहीं मानी और उनसे ‘हां’ करवाकर ही माने। इसके बाद से ही नताशा और वरुण एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप पब्लिक कुछ साल पहले ही किया था। आपको बता दें कि नताशा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। नताशा दलाल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉ लजी से फैशन की पढ़ाई की है। जब वह भारत लौटीं तो उन्होंकने 'नताशा दलाल लेबल' नाम से अपनी क्लोनथिंग लाइन की शुरुआत की। अब नताशा और वरुण मुंबई के पास अलिबाग में शादी करने जा रहे हैं।