वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने चंडीगढ़ में मचाई धूम, जुग-जुग जियो के पहले गाने पर झूमकर नाचे एक्टर्स, देखें वीडियो
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का हाल ही में पहला गाना द पंजाबन रिलीज किया गया जिसके प्रमोशन के लिए वरुण धवन और कियारा आडवाणी चंडीगढ़ पहुंचे और खूब धूम मचाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'जुग-जुग जियो' की रिलीज जैसे-जैसे करीब पहुंच रही है, वैसे-वैसे मेकर्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग-जुग जियो' का पहला गाना हाल ही में रिलीज किया गया। जिसके लिए कियारा आडवाणी और वरुण धवन चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ पहुंचकर इन दोनों ने अपने गाने 'द पंजाबन' पर खूब धूम मचाई। दोनों ने चंडीगढ़ में अपने इस गाने पर परफॉर्म किया।
वरुण धवन ने द पंजाबन सांग की झलक की शेयर
चंडीगढ़ में अपने इस प्रमोशन की झलक खुद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस वीडियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। जहां कियारा इस मौके पर लाल रंग के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, तो वही वरुण धवन भी व्हाइट शर्ट पर व्हाइट जैकेट पहने हुए नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'द पंजाबन सांग का चंडीगढ़ में फीवर। जुग-जुग जियो का हुक स्टेप करके रील्स पर पोस्ट करो'।
View this post on Instagram
वरुण धवन के साथ द पंजाबन गाने में नीतू कपूर ने भी लगाए ठुमके
द पंजाबन गाने को शनिवार को रिलीज किया गया। इस गाने में वरुण और कियारा आडवाणी के अलावा दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह और अनिल कपूर भी अपने ठुमको से ऑडियंस को दीवाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 85 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। गाने में फैन्स को कियारा और वरुण धवन की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। जुग-जुग जियो में सिर्फ वरुण धवन और कियारा आडवाणी ही नहीं, बल्कि नीतू कपूर और अनिल कपूर भी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सितारों के अलावा मनीष पॉल और सोशल मीडिया स्टार प्राजक्ता कोली भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।