Varun Dhawan ने फैंस को किया एलर्ट, बताया भाई रोहित धवन के नाम पर चल रहा है फेक अकाउंट, तस्वीर की शेयर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन के भाई रोहित धवन एक निर्देशक हैं। उन्होंने देसी बॉयज और ढिशूम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं ढिशूम में खुद वरुण धवन ने लीड रोल प्ले किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवु़ड एक्टर वरुण धवन इनदिनों आपनी शादी की खबरों के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण ने आपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को अलीबाग में शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। वहीं अब वरुण ने अपने भाई रोहित धवन शादी के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वरुण ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके भाई रोहित के नाम पर फेक आईडी चल रही है। उन्होंने रोहित धवन के नाम से चल रहे एक फेक प्रोफाइल का स्क्रीन शॉट शेयर करके फैंस को अलर्ट कर रहे हैं।
वरुण धवन ने अपने फैंस को एलर्ट करते हुए अपने भाइ रोहित धवन के नाम से चल रहे फेक इंस्टागा्रम अकाउंट का स्क्रीन शॅट शेयार किया है। उन्होंने अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, मेरा भाई रोहित धवन सोशल मीडिया पर नहीं है। यह एक फेक अकाउंट है।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन के भाई रोहित धवन एक निर्देशक हैं। उन्होंने 'देसी बॉयज' और 'ढिशूम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं 'ढिशूम' में खुद वरुण धवन ने लीड रोल प्ले किया था।
वरुण धवन की शादी की बात करें तो उन्होंने शादी के बाद ट्वीट कर फैन्स और सभी को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले दिनों मुझे और नताशा को जो आप लोगों से प्यार और पॉजिटिविटी मिली है, वह मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं हर व्यक्ति को दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं। अपना प्यार ऐसे ही देते रहें।'
बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी को शादी की थी। अलीबाग में हुई उनकी इस शादी में उनके कुछ करीब दोस्तों और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं वरुण ने अपनी शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं। वहीं उनकी शादी की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल को फैंस और सेलेब्स ने जमकर बधाइयां दीं थीं।