Move to Jagran APP

Valentine Day 2021 के मौके पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ आए नजर, जमकर किया सेलिब्रेट

Valentine Day 2021 मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ अपने अफेयर को सार्वजनिक किया थाl मलाइका अरोड़ा लिखा था हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे और मजाकिया अर्जुन कपूरl प्यार और खुशी हमेशा जन्मदिन के पहले दोनों के अफेयर की खबरें वायरल हो रही थीl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 08:10 AM (IST)
Valentine Day 2021 के मौके पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ आए नजर, जमकर किया सेलिब्रेट
मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार की शाम इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl अब वैलेंटाइन डे मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया हैl मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के टी शर्ट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक खास मैसेज लिखा हुआ हैl इसमें लिखा हुआ है, लव इज इन द एयरl'

loksabha election banner

मलाइका अरोड़ा की फोटो अर्जुन कपूर ने भी शेयर की हैl मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन डे खास अंदाज में मनाया हैl दोनों ने इसकी शुरुआत एक दिन पहले ही कर दी थीl दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैl मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार की शाम इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें लव इज इन द एयर टी-शर्ट पहने देखा जा सकता हैl

मलाइका अरोड़ा ने फोटो अर्जुन कपूर को टैग भी की हैl अर्जुन कपूर ने भी यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को जून 2019 में सार्वजनिक कर दिया थाl दोनों अमेरिका में छुट्टी मना रहे थेl मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ अपने अफेयर को सार्वजनिक किया थाl

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यारे और मजाकिया अर्जुन कपूरl प्यार और खुशी हमेशा' जन्मदिन के पहले दोनों के अफेयर की खबरें वायरल हो रही थीl अर्जुन कपूर फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के स्क्रीनिंग पर मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए थेl मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ है और उन्हें एक बेटा भी हैl मलाइका अरोड़ा फिल्म अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl वहीं अर्जुन कपूर भी फिल्म अभिनेता हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl दोनों ने कोरोना के दौरान साथ समय बिताया था। दोनों जल्द शादी कर सकते हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.