कानूनी पचड़े में फंसी वाणी कपूर, पहना ऐसा टॉप कि मुंबई में उनके खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
हाल ही में वॉर एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक बिकीनी टॉप पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी। टॉप में भगवान राम का नाम लिखे होने के कारण अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन के साथ हाल ही में फिल्म वॉर में नज़र आईं एक्ट्रेस इन दिनों अपने एक टॉप के कारण काफी विवादों में चल रही हैं। हाल ही में वाणी कपूर ने भगवान का नाम लिखा हुआ एक बिकीनी टॉप पहना था जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई थी। इस मामले में अब वाणी कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हो चुकी है।
हाल ही में वाणी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वॉर एक्ट्रेस वाणी कपूर ने स्किन रंग के स्कर्ट के साथ वाइट रंग का बिकीनी टॉप पहना हुआ था जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। दरअसल वाणी ने इस तस्वीर में जो टॉप पहना हुआ था उसमें लाल रंग से हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंची था।
इस मामले के चलते हाल ही में रमा सावंत ने मुंबई में वाणी कपूर के खिलाफ एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी है। मुंबई रेजिडेंट में वाणी के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वाणी की तस्वीर पर आलोचनाओं से भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी। एक यूज़र ने वाणी पर भड़कते हुए कहा, नहीं, उसने भगवान राम के नाम का प्रयोग अपनी बिकीनी में किया है ये बहुत गंदा है। वहीं कुछ लोगों ने उनसे इस पोस्ट को डिलीट करने की भी अपील की थी।
यह भी पढ़ें: Tanhaji के ट्रेलर पर विवाद, NCP नेता ने की सीन बदलने की अपील, कहा- इसे धमकी भी समझ सकते हैं
ट्विटर पर भड़कते हुए एक यूज़र ने लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए , अब हम आपकी फिल्मों का खंडन करेंगे, जब तक आपको कमर्शियल फर्क ना पड़े आप लोगों को फर्क नहीं पड़ता है।
#वानी_कपूर shameless Vani Kapoor , we will boycott your films. You people don’t understand till you are commercial affected. https://t.co/6NjqtXqvA4" rel="nofollow— Pankaj S. (@atlanta1111) November 13, 2019
अपनी तस्वीरों को विवादों में आता देखने के बाद वाणी ने अपने अकाउंट से इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। अब देखना होगा कि इस बड़े कानूनी पचड़े में फंसने के बाद वाणी कपूर किस तरह इससे निकल पाती हैं।