शबाना आज़मी पर उर्वशी रौतेला ने पीएम मोदी जैसा किया ट्वीट, कॉपी पेस्ट को लेकर हुईं ट्रोल
ट्वीट के बाद उर्वशी पर सोशल मीजिया यूजर्स टूट पड़े। कुछ इसे कॉपी पेस्ट बताया तो कुछ ने उर्वशी के ऊपर पर्सनल कमेंट भी किए।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फ़िर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट कॉपी किया। इसको लेकर उन्होंने जबरदस्त ट्रोलिंग का समाना करना पड़ा। उर्वशी ने इस ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस शबाना आज़मी के लिए दुआ मांगी है। शबाना आज़मी शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं।
शबाना आज़मी के एक्सीडेंट की ख़बर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'एक दुर्घटना में शबाना आज़मी जी के चोटिल होने की खबर दुखद है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' कुछ देर बाद उर्वशी ने भी अपने ट्विटर आकउंट बिलकुल ऐसा ही ट्वीट किया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी पर पीएम मोदी के ट्वीट को कॉपी करने का आरोप लगाया।
इस ट्वीट के बाद उर्वशी पर सोशल मीजिया यूजर्स टूट पड़े। कुछ ने इसे कॉपी पेस्ट बताया, तो कुछ ने उर्वशी के ऊपर पर्सनल कमेंट भी किए। कुछ यूजर्स पीएम नरेंद्र मोदी पर बने मीम शेयर किए। इन मीम के सहारे ही उर्वशी को टारगेट किया। इससे पहले भी उर्वशी को ऐसे ट्रोल का समाना करना पड़ा था। हाल ही उन्हें सुपर मॉडल जीजी हदीद के बयान को लेकर भी ट्रोल किया गया था।
Ctrl+c ctrl+v— Bhaumik Trivedi (@purekathiawadi) January 19, 2020
Modi tweets copy paste 😶 pic.twitter.com/cmAPAev8uQ— Sanjeev kushwaha (@sanjeev_yo) January 18, 2020
Cut copy paste
🤣🤣🤣🤣@iAnkurSingh @pokershash @AsYouNotWish pic.twitter.com/CE7oDajRzQ— वरुण जैन Varun jain (@jainvarun1995) January 18, 2020
😂😂 pic.twitter.com/o6tVDgMRMo— APNA BILLAWAR 🇮🇳 (@ApnaBillawar) January 19, 2020
Arfa : Photoshopping ;
Urvashi : Copy, Paste ;
😁😁😁😁😁😁😁😁— K Gururaj, गुरुराज्, ಗುರುರಾಜ್. 🇮🇳 (@ngkulk) January 19, 2020
Beauty with copy paste— manish kumar (@manish40000) January 18, 2020
Why you copied Mr Modi’s tweet?? You can retweet it! 😂😂😂— Aditya shiv (@imadityashiv) January 18, 2020
आपको बता दें कि शनिवार को शबानी आज़मी का कार एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट शबाना का गंभीरें चोटें आई। चोट लेकर फ़िलहाल मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कई हिस्सों में चोटें आई हैं और उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। वहीं, जावेद अख़्तर ने बताया है कि शबाना अभी आईसीयू में हैं। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है। सभी रिपोर्ट पॉजिटिव हैं। उन्हें अलगे 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सेलेब्स,नेता और उनके फैंस उनकी जल्द ठीक होने के कामना कर रहे हैं।