Move to Jagran APP

Top 5 On Twitter: सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' समेत ट्विटर पर छायी रहीं ये 5 फ़िल्में, विवादों से मिली शोहरत

सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म भारत में सबसे अधिक चर्चित रही। सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन के बाद उनकी यह आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म है जिसके चलते ट्विटर पर सबसे अधिक इस फ़िल्म के हैशटैग लोकप्रिय हुए।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:23 AM (IST)
Top 5 On Twitter: सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' समेत ट्विटर पर छायी रहीं ये 5 फ़िल्में, विवादों से मिली शोहरत
दिल बेचारा में सुशांत और संजना। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। ट्विटर ने 2020 में सबसे अधिक चर्चित फ़िल्मों की लिस्ट जारी की है। यह वो फ़िल्में हैं, जिनके बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सबसे अधिक चर्चा हुई। इनके हैशटैग्स ख़ूब लोकप्रिय हुए। ख़ूब ट्वीट्स हुए। इन फ़िल्मों में सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा से लेकर दीपिका पादुकोण की छपाक तक शामिल हैं। आइए, पूरी लिस्ट में देखते हैं पूरी लिस्ट।

loksabha election banner

दिल बेचारा- सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म भारत में सबसे अधिक चर्चित रही। सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन के बाद उनकी यह आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म है, जिसके चलते ट्विटर पर सबसे अधिक इस फ़िल्म के हैशटैग लोकप्रिय हुए और ख़ूब ट्वीट किये गये थे। मुकेश छाबड़ा निर्देशित इस फ़िल्म से संजना सांघी ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस पारी शुरू की। यह द फॉल्ट इन आवर स्टार्स फ़िल्म का रीमेक है, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।

छपाक- दीपिका पादुकोण की यह फ़िल्म एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक है। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले दीपिका ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में शांति से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट के सपोर्ट में यूनिवर्सिटी का दौरा किया था, जिसके बाद ट्विटर पर इस फ़िल्म के ख़िलाफ़ अभियान चलाये गये। साथ ही फ़िल्म में एक किरदार के नाम को लेकर भी ख़ूब बवाल हुआ था। आरोप लगाया गया था कि लक्ष्मी पर एसिड फेंकने वाले इस किरदार का मज़हब बदल दिया गया है। छपाक का बॉयकॉट करने के लिए हैशटैग छाये रहे।

तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर- अजय देवगन की यह फ़िल्म 2020 की सबसे सफल फ़िल्मों में शामिल है। फ़िल्म में अजय देवगन ने टाइटल रोल निभाया था, जो तान्हा जी मालुसरे का था। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान ने उदयभान सिंह राठौड़ का नेगेटिव रोल निभाया था, जो औरंगज़ेब का सेनापति था। हालांकि, इस फ़िल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुआ था। फ़िल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था।

थप्पड़- तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की फ़िल्म इसके विषय की वजह से चर्चा में रही थी। फ़िल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। फ़िल्म घरेलू हिंसा के ख़िलाफ़ तगड़ा मैसेज देती है।

गुंजन सक्सेना- इंडियन एयरफोर्स की अफ़सर गुंजन सक्सेना की इस बायोपिक में जाह्नवी कपूर ने लीड रोल निभाया था। फ़िल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। यह फ़िल्म सिनेमाघर बंद होने की वजह से नेटफ्लिक्स पर आयी। पंकज त्रिपाठी ने फ़िल्म में गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभाया था। गुंजन सक्सेना, महिला अधिकारों के फ़िल्म में प्रदर्शन को लेकर विवादों में रही थी। गुंजन सक्सेना के दावे पर उनकी साथी अफ़सरों ने सवाल खड़े किये थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.