TV TRP: इस हफ़्ते The Kapil Sharma Show टॉप 5 से बाहर, Kundali Bhagya चमका
TV TRP The Kapil Sharma Show ग्रामीण इलाक़ों में दर्शकों की पसंद थोड़ा अलग है। ज़ी टीवी का शो कुमकुम भाग्य यहां पहले स्थान पर रहा। कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर आया।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी टीआरपी की रेस में द कपिल शर्मा शो लगातार ख़राब हालात से गुज़र रहा है। इस हफ़्ते (17-23 अगस्त) की रेटिंग्स में शो टॉप 5 की रेस से बाहर हो गया है। हालांकि पिछले हफ़्ते शो पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा था। ज़ीटीवी के 3 शोज़ टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
BARC रिपोर्ट के अनुसार, ज़ी टीली का कुंडली भाग्य 14471 इंप्रेशंस के साथ पहले स्थान पर रहा है। ज़ी टीवी का ही कुमकुम भाग्य 14054 इंप्रेशंस के साथ दूसरे स्थान पर आया है। स्टार प्लस का हिट शो यह रिश्ता क्या कहलाता है 13509 के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि ज़ी टीवी का तुझसे है राब्ता 10988 इंप्रेशंस के साथ चौथे और स्टार प्लस का शो ये रिश्ते हैं प्यार के 10481 इंप्रेशंस के साथ पांचवें स्थान पर रहा है।
अगर, सिर्फ़ शहरी इलाक़ों की बात करें तो पहले स्थान पर स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता है। दूसरे स्थान पर ज़ी टीवी का कुंडली भाग्य, तीसरे स्थान पर स्टार प्लस का शो यह रिश्ते हैं प्यार के, चौथे स्थान पर ज़ी टीवी का कुमकुम भाग्य और पांचवें स्थान पर सोनी सब के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एंट्री मारी है।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा अपने वज़न से दुखी, 6 महीने से कम नहीं हो रहा 2 किलो वज़न
ग्रामीण इलाक़ों में दर्शकों की पसंद थोड़ा अलग है। ज़ी टीवी का शो कुमकुम भाग्य यहां पहले स्थान पर रहा। कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर आया। तीसरे स्थान पर दंगल के शो महिला शनिदेव की ने एंट्री मारी है। चौथे स्थान पर ज़ी टीवी का शो तुझसे है राब्ता रहा है। वहीं, पांचवें स्थान पर दंगल चैनल का शो रहना है तेरी पलकों की छांव में आया।