Move to Jagran APP

सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया- I Respect Salman Sir, यूज़र ने लिखा- ये रेस्पेक्ट नहीं, चापलूसी है!

Sunil Grover Trolled To Support Salman Khan इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति का मुद्दा कुछ एक्टर्स ने भी उठाया जिसके बाद से सलमान के बॉयकॉट को लेकर सोशल मीडिया में अभियान जारी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 08:08 AM (IST)
सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया- I Respect Salman Sir, यूज़र ने लिखा- ये रेस्पेक्ट नहीं, चापलूसी है!
सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया- I Respect Salman Sir, यूज़र ने लिखा- ये रेस्पेक्ट नहीं, चापलूसी है!

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान ख़ान उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में शामिल हैं, जो लगातार सुशांत के फैंस के निशाने पर हैं। मृत्यु से पहले सुशांत की मानसिक अवस्था को कहीं ना कहीं इंडस्ट्री में उनके साथ हुए कथित पक्षपात से जोड़कर देखा जा रहा है और इसके लिए इंडस्ट्री में वंशवाद के चलन और राजनीति को ज़िम्मेदार माना जा रहा है।

loksabha election banner

इंडस्ट्री में होने वाली इस राजनीति का मुद्दा कुछ एक्टर्स ने भी उठाया, जिसके बाद से सलमान के बॉयकॉट को लेकर सोशल मीडिया में अभियान छिड़ गया। दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप की फेसबुक पोस्ट के बाद सलमान के ख़िलाफ़ नफ़रत का माहौल सघन हो चुका है। इस माहौल में अब जो भी सलमान को सपोर्ट कर रहा है, वो भी ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। 

सुनील ग्रोवर इस ट्रोलिंग के ताज़ा शिकार हैं, जिन्हें सलमान के लिए कुछ शब्द लिखने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। रविवार को सुनील ने ट्विटर पर लिखा- मैं सलमान सर को प्यार करता हूं और इनकी इज़्ज़त करता हूं।

सुनील के इस स्टेटस के बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गयी। यूज़र्स ने सुनील ग्रोवर की इस रेस्पेक्ट को चापलूसी बताया और उनके भी बहिष्कार की चेतावनी दे दी। 

हालांकि कुछ लोगों ने सुनील का पक्ष भी लिया। एक्टर और फ़िल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने ट्रोल्स को जवाब दिये। एक ने लिखा कि सुनील के पास इसके अलावा विकल्प ही क्या है। इस पर निखिल ने लिखा- बहुत सारे विकल्प हैं। सलमान ख़ान ने उन्हें नहीं बनाया। टीवी के सबसे अधिक कमाने वाले कलाकारों में से एक वो ख़ुद बने हैं। उन्हें सलमान की फ़िल्म करने से घर-घर में पहचान नहीं मिली। सलमान के दोस्त वो अब हैं। दोस्त, अपने दोस्तों के लिए तब खड़े होते हैं, जब देखते हैं कि बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

इस पर यूज़र ने लिखा कि इंडस्ट्री में सरवाइव करने के लिए सलमान का दोस्त बने रहना ज़रूरी है। इसके जवाब में निखिल ने लिखा- रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, जॉन अब्राहम, राज कुमार राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, शाहिद कपूर ऐसे कुछ नाम हैं, जो ना तो सलमान के दोस्त हैं और ना ही उनके फैन। ये सब ना सिर्फ़ सरवाइव कर रहे हैं, बल्कि बेहतरीन काम कर रहे हैं। आपका आरोप ना सिर्फ़ ग़लत है, बल्कि पक्षपातपूर्ण भी है।

एक और ट्रोल के जवाब में निखिल ने लिखा- सोनू अभी भी सबसे सफल गायकों में से एक हैं। यह अरिजीत सिंह हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि सलमान उन्हें पसंद नहीं करते। तो क्या हुआ? सलमान अरिजीत को बर्बाद नहीं कर पाए। सोनू, उदित, शानू और अभिजीत समय बदलने की वजह से बाहर हुए। लोगों की पसंद बदल गयी। वो आज भी महान माने जाते हैं। लेकिन दर्शक बदल जाते हैं। 

सुनील ग्रोवर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अजय देवगन की फ़िल्म प्यार तो होना ही था से की थी।   सलमान ख़ान के साथ भारत में काम किया था, जबकि टीवी पर उन्होंने अपना करियर 1995 में दूरदर्शन के शो फुल टेंशन से शुरू किया था। सुनील ग्रोवर सलमान के साथ भारत में उनके दोस्त के किरदार में नज़र आये थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.