Move to Jagran APP

Top Trends In Search 2021: 'जय भीम' लेकर 'भुज' तक, 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये 10 फिल्में

साल 2021 जल्द हम सभी को अलविदा कहने वाला है। यह साल मनोरंजन की दुनिया के लिए बेहद खास रहा है। साल 2021 में जहां कई फिल्मों को सिनेमाघर नसीब हुए तो वहीं बहुत सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 04:11 PM (IST)
Top Trends In Search 2021: 'जय भीम' लेकर 'भुज' तक, 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये 10 फिल्में
फिल्म- जय भीम, भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया- तस्वीर : Instagram: actorsuriya/ajaydevgn

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 जल्द हम सभी को अलविदा कहने वाला है। यह साल मनोरंजन की दुनिया के लिए बेहद खास रहा है। साल 2021 में जहां कई फिल्मों को सिनेमाघर नसीब हुए तो वहीं बहुत सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, लेकिन इन फिल्मों ने दर्शकों को जमकर मनोरंजन किया। इतना ही नहीं कई भारतीय फिल्में लंबे समय तक चर्चा में भी रही हैं। ऐसे में आज हम आपको साल 2021 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च होने वाली भारतीय फिल्मों के बारे में बताते हैं।

loksabha election banner

फिल्म- जय भीम

यह फिल्म अभी तक चर्चा में बनी हुई है। जय भीम एक तमिल फिल्म है जिसकी भारत ही नहीं दुनियाभर में चर्चा हो रही है। यह फिल्म साल 90 के दशक में तमिलनाडु में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें पुलिस की बर्बरता के पीड़ित की दशा को दिखाया गया है। इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में अभिनेता सूर्या एडवोकेट चंद्रू की भूमिका निभा रहे हैं। जो फिल्म में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कानून को अपना हथियार बनाते हैं और इसके इस्तेमाल से दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को जागरूक करते हैं। साथ ही उन्हें न्याय दिलाते हैं। जय भीम की निर्देशन टी.जे. ज्ञानवेली ने किया है। यह फिल्म 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। जय भीम इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म बनी है। गूगल सर्च में यह नंबर 1 पर है।

फिल्म- शेरशाह

साल 2021 में गूगल सर्च में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह दूसरे नंबर पर रही है। यह इस साल 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जो काफी चर्चा में रही थी। फिल्म शेरशाह कारगिर युद्ध के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित थी। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की काफी कामयाब फिल्म साबित हुई। फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।

फिल्म- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई

यह साल 2021 में रिलीज हुई अभिनेता सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म रही। राधे योर मोस्ट वांटेड भाई ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। वहीं फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और गौतम गुलाटी की भी अहम भूमिका थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2021 में गूगल की सर्च लिस्ट में फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का नाम तीसरे नंबर पर रहा।

फिल्म- बेल बॉटम

यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर और लारा दत्ता सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बेल बॉटम लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म थी। ऐसे में इस फिल्म की देशभर में काफी चर्चा सुनने को मिली। साल 2021 की गूगल सर्च लिस्ट में फिल्म बेल बॉटम चौथे पायेदान पर है। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है।

फिल्म- इटर्नल्स

मार्वल स्टूडियो की फिल्म इटर्नल्स की गूंज इस साल पूरी दुनिया में सुनने को मिली। इटर्नल्स मार्वल की सुपरहीरो फिल्म है और एवेंजर्स एंडगेम के बाद के कालखंड में स्थापित की गई है। फिल्म में 10 नए सुपरहीरो इंट्रोड्यूस किए गए हैं। इटर्नल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 25वीं फिल्म है। फिल्म में पहली बार 10 नए सुपरहीरोज नजर आ रहे हैं। इटर्नल्स हीरोज के एक खास ग्रुप के बारे में है। यह हीरोज मानवता के आरम्भ से ही पृथ्वी की रक्षा कर रहे हैं। इस ग्रुप को तब एक्शन में आना पड़ता है, जब कई रहस्यमयी दैत्याकार प्राणी सदियों बाद इतिहास से निकलकर पृथ्वी पर हमला बोल देते हैं। इन्हें डेविएंट्स कहा जाता है। फिल्म इटर्नल्स 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गूगल सर्च लिस्ट में यह फिल्म 5वें स्थान पर है।

फिल्म- मास्टर

यह फिल्म इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म मास्टर एक तमिल फिल्म है, 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर तमिल दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला था। फिल्म मास्टर में एक्टर विजय, विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में थे। मास्टर एक्शन फिल्म थी, जिसमें एक्टर विजय एक कॉलेज प्रोफेसर के किरदार में नजर आए थे। जबकि विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म मास्टर गूगल सर्च लिस्ट में छठे स्थान पर रही है।

फिल्म- सूर्यवंशी

यह फिल्म गूगल सर्च की लिस्ट में सातवें नंबर पर है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह और अजय देवगन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। इस फिल्म की इस साल इसलिए काफी चर्चा रही क्योंकि यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना काल के चलते सूर्यवंशी की रिलीज डेट को टाला जा रहा था। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने वीर सूर्यवंशी नाम के एटीएस चीफ का किरदार निभाया है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी अपने सिंघम और सिम्बा वाले कैरेक्टर में स्पेशल एपीयरेंस किया है।

फिल्म- गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग

यह फिल्म इस साल 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग कोरोना काल के दौरान रिलीज होने वाली सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में शामिल है। गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग का निर्देशन एडम विनगार्ड ने किया था। फिल्म में बॉबी ब्राउन और एलेक्जेंडर स्कासगार्ड के साथ रिबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी, शुन ओगुरी, आइजा गोंजालेज समेत कई बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग, 2017 में आयी कॉन्ग- स्कल आइलैंड और 2019 में आई गॉडजिला- किंग ऑफ द मॉन्सटर्स का सीक्वल थी। यह किंग कॉन्ग फ्रेंचाइजी की 12वीं और गॉडजिला फ्रेंचाइजी की 36वीं फिल्म थी। गूगल सर्च लिस्ट में यह फिल्म 8वें नंबर पर है।

फिल्म- दृश्यम 2 (हिंदी)

गूगल सर्च लिस्ट में इस फिल्म ने 9वां स्थान बनाया। दृश्यम 2 की घोषणा इस साल की गई है। कुमार मंगत और अभिषेक पाठक की प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनैशनल ने‌ 'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक के आधिकारिक राइट्स खरीदे लिए हैं। गौरतलब है कि साल 2015 में आई हिंदी रीमेक 'दृश्यम' में अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म में श्रेया सरण, तब्बू और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। फिलहाल 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के अलावा किसी और को कास्ट किए जाने की खबर नहीं है।

फिल्म- भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया

यह फिल्म इस साल 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अभिषेक दुधइया निर्देशित फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं। फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी विर्क और नोरा फतेही अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया गूगल सर्च लिस्ट में 10वें नंबर पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.