Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मी​डिया कवरेज पर भड़कीं टिस्का चोपड़ा, बोलीं- अगर वह निर्दोष हुईं तो...

कई लोगों का मानना है कि जब तक पूरा सच सामने नहीं आ जाता उन्हें दोषी न ठहराया जाएं। इसी बीच एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आगे आई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 11:17 AM (IST)
Sushant Singh Rajput केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मी​डिया कवरेज पर भड़कीं टिस्का चोपड़ा, बोलीं- अगर वह निर्दोष हुईं तो...
Sushant Singh Rajput केस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मी​डिया कवरेज पर भड़कीं टिस्का चोपड़ा, बोलीं- अगर वह निर्दोष हुईं तो...

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में ​हैं। उनसे तीन जांच एजेंसियां- ईडी, सीबीआई और एनसीबी पूछताछ कर रही हैं। वहीं इस केस की एक आरोपी रिया चक्रवर्ती की लगातार सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। उनको लेकर कई खबरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। जहां कई लोग रिया के खिलाफ हैं, तो कुछ सेलेब्स ने उनको सपोर्ट भी किया है। कई लोगों का मानना है कि जब तक पूरा सच सामने नहीं आ जाता, रिया को दोषी न ठहराया जाए। इसी बीच एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आगे आई हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

It pained me to see that we have lost all restraint, all decency and patience to let the law take its course #InnocentUntilProvenGuilty #SSRDeathCase #LetTheTruthEmerge

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial) on

हाल ही में टिस्का चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करते हुए अपनी बात सबके सामने रखी है। टिस्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कोई रिया चक्रवर्ती की फैन नहीं हूं। वहीं मैं सुशांत के निधन से पहले रिया को जानती तक नहीं थी। फिर भी हम लोग रिया के साथ जो कर रहे हैं, वो पूरी तरह से गलत है। जरा सोचिए अगर वह निर्दोष हुईं तो कितनी शर्मिंदगी होगी।' 

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत के निधन से आज पूरा देश दुखी है। उनके निधन के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, वो काफी चौंकाने वाली हैं। सुशांत इसी साल 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। सुशांत के निधन के करीब दो महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। ये एफआईआर उन्होंने सुशांत की क​थित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके परिवार और दो अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.