लॉकडाउन में बीच किनारे ऐसे रिलेक्स कर रही हैं टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ, देखें वीडियो
लॉकाडउन के दिनों में सेलेब्स अलग-अलग तरह से टाइम पास कर रहे हैं। कोई खाना बनान का शौक पूरा कर रहा है कोई घर की सफाई कर रहा है तो कोई आराम फरमा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकाडउन के दिनों में सेलेब्स अलग-अलग तरह से टाइम पास कर रहे हैं। कोई खाना बनान का शौक पूरा कर रहा है, कोई घर की सफाई कर रहा है तो कोई आराम फरमा रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की ऐसी-ऐसी तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं जो फैंस ने पहले नहीं देखें होंगे। इसी बीच टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की बिकिनी फोटोज़ ने सोशल मडिया पर आग लगा रखी है। कृष्णा वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी बिकनी फोटोज़ को लेकर काफी चर्चा में है।
कृष्णा इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर हॉट बिकिनी फोटो शेयर कर रही हैं। हाल में उन्होंने एक इंस्टा पर एक बिकनी वीडियो और फोटो शेयर की है जिसमें वो मुंबई में बीच के किनारे लेटी नजर आ रही हैं। कृष्णा इस वीडियो में पूरी तरह रिलेक्स नज़र आ रही हैं। उनके पास में जिम का सामान रखा हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कृष्णा शायद वर्कआउट करने के बाद आराम फरमा रही हैं।
वैसे इससे पहले भी कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की थीं। उनमें भी वो ब्लैक बिकिनी में फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। किसी फोटो में वो मिरर के सामने अपने परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। तो किसी में सेल्फी ले रही हैं।
आपको बता दें कि कृष्णा भी अपने भाई की तरह अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। कृष्णा अपने फिगर के मैंटेन करने के लिए रोज जमकर वर्कआउट करती हैं। इसके वीडियोज़ भी वो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।