Move to Jagran APP

Tiger Shroff ने शेयर किया जबरदस्त एक्शन वीडियो, दिशा पाटनी ने कमेंट कर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 05:39 PM (IST)
Tiger Shroff shared a tremendous action video, Disha Patani said this by comment

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

loksabha election banner

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो थ्रोबैक वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। पहली वीडियो में वो अपने भागते हुए एक्शन कर रहे हैं। दूसरी वीडियो में शानदार एक्शन के साथ फाइट करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म बागी के एक्शन को याद करते हुए कैप्शन, ‘ए या बी? फिसलन भरी सड़कें और स्लिप डिस्क, कोई आश्चर्य नहीं कि मैं बुरे लोगों को बागी 1 से दूर नहीं कर सका।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथी बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता की मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, मेहनत साथ ही फायर और हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं। वही उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने कमेंट कर लिखा, ‘उन्मादी।’ साथ ही खुशबू पाटनी, निकिता धीर, आर्चिस पाटिल, सिंगर हिमेश रेशमिया, सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Tiger

Tiger comment

वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। ‘गणपत’ फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

इसके अलावा वो ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘हीरोंपती 2’ का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.