Tiger Shroff ने शेयर किया श्रद्धा कपूर के साथ ये वीडियो, डांस करते दिखे
Tiger Shroff and shraddha Kapoor Song बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मों से खास बनाई है। टाइगर और एक्ट्रेस की फिल्म बागी-3 ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मों से खास बनाई है। टाइगर और एक्ट्रेस की फिल्म 'बागी-3' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अहमद खान की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की खास बॉन्डिंग नज़र आ रही थी। अब एक्टर ने फिल्म के गाने 'दस-बहाने' का एक रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर डांस करती नज़र आ रही हैं।
वीडियो में पहले टाइगर श्रॉफ डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर भी रिहर्सल कर रही हूं। टाइगर ने इस गाने के वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस और अपने बीच की बॉन्डिंग के बारे में बताया है। उन्होंने वीडियो के साथ ही लिखा है- 'श्रद्धा कपूर और मेरे दस बहाने 2.0 गाना का रिहर्सल फुटेज यहां है।' इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म सेलेब्स भी इसे पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की खास दोस्त दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर दो फायर इमोजी शेयर की है। वहीं, सिकंदर खेर ने भी इस वीडियो पर आई लव यू लिखा है। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने भी यह वीडियो शेयर किया है और टाइगर श्रॉफ के वीडियो को ही शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि आपके साथ डांस करना धमाकेदार रहता है।
View this post on Instagram
इस पर फिर टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक्टर ने लिखा है- 'आपके साथ मेरे सबसे पसंदीदा वीडियो। आप जबरदस्त हैं।' बता दें कि इससे पहले श्रद्धा और टाइगर ने बागी सीरीज की पहली फिल्म बागी में भी काम किया था।