तैमूर की इस वीडियो ने करीना कपूर खान के मिजाज को किया ठीक, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। इसी बीच रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान झूले में बैठकर चिल करते हुए दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार और दोनों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर पल भर में वायरल हो जाती हैं। इसी बीच रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान चिल करते हुए दिख रहे हैं।
तैमूर ने ठीक किया करीना का मिजाज
इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर अभिनेत्री ने बताया कि तैमूर ने उनके मूड को ठीक कर दिया है। वीडियो में तैमूर व्हाइट और ब्लू कलर के श़ॉर्ट्स पहने हुए बरामदे में लगे झूले में बैठे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना कपूर ने कैप्शन लिखा, उसने मेरे मिजाज को ठीक कर दिया।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ब्रांड का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले युवराज कुछ शब्द पंजाबी में बोलते हैं और इसके बाद करीना उन शब्दों ठीक से बोलती हैं।
बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म अगले साल 2022 में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होगी।