Move to Jagran APP

गोलमाल अगेन में अजय और परिणीति के साथ ये एक्ट्रेस देंगी दिखाई

फ़िल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तबू दिखाई देेंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 31 Jan 2017 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 01:22 PM (IST)
गोलमाल अगेन में अजय और परिणीति के साथ ये एक्ट्रेस देंगी दिखाई
गोलमाल अगेन में अजय और परिणीति के साथ ये एक्ट्रेस देंगी दिखाई

मुंबई। रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' सीरीज की फिल्में अभी तक सुपरहिट रही हैं। अब 'गोलमाल अगेन' की बारी है। फ़िल्म में हीरोइन के नाम पर काफी चर्चा हुई थी। अब ये हीरोइन भी देंगी दिखाई।

loksabha election banner

फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' शुरुआत से ही चर्चा में रही है। पहले एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बतौर हीरोइन आने की अटकलें थीं तो आखिर में परिणीति चोपड़ा ने यह फ़िल्म साइन कल ली। अब फ़िल्म में हीरोइन से जुड़ी नई खबर है। दरअसल, फ़िल्म में हीरोइन तो परिणीति चोपड़ा ही रहेंगी लेकिन एक्ट्रेस तबू भी दिखाई देंगी। तबू ने फ़िल्म की कास्ट को ज्वाइन किया है। आपको बता दें कि, एक्टर अजय देवगन के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नज़र आएंगी। वहीं तबू का भी अहम रोल रहेगा। आपको बताते चलें कि 'गोलमाल अगेन' के लिए आलिया भट्ट का नाम भी सामने आया था। रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' दीवाली के आसपास रिलीज़ होने की संभावना है।

सोनू सूद ने जैकी चेन के साथ शेयर की कुंग फु योगा की इंडिया जर्नी

फ़िल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तबू दिखाई देेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.