Move to Jagran APP

लता मंगेशकर-श्रद्धा कपूर से लेकर हेमा मालिनी-मधु तक ये सितारे रियल लाइफ में हैं रिश्तेदार

मधु शाह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की भांजी हैं। इस रिश्ते से वो ईशा और आहना की कज़िन हुईं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 08:13 AM (IST)
लता मंगेशकर-श्रद्धा कपूर से लेकर हेमा मालिनी-मधु तक ये सितारे रियल लाइफ में हैं  रिश्तेदार
लता मंगेशकर-श्रद्धा कपूर से लेकर हेमा मालिनी-मधु तक ये सितारे रियल लाइफ में हैं रिश्तेदार

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक फैमिली की तरह हैं। यहां हमें ​स्टार्स दूर से दिखते तो अलग-अलग हैं लेकिन अधिकतर सितरों का किसी न किसी से, किसी न किसी रूप में रिश्ता जुड़ा हुआ है। कई बार तो कुछ ऐसे सितारों का आपस में रिश्ता होता है जिनके बारे में जानकार आप खुद सोच में पड़ जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन फेमस सितारों के बारे में जो आपस में रिश्तेदार हैं। यकीन मानिए कई स्टार्स के आपस के रिश्ते जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Catching up with my grand aajis after so long day before yesterday 🌈✨❤️

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

लता मंगेशकर-श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का। श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुई। लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलता है। आपको बता दें​ कि श्रद्धा कपूर एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने सिंगिंग के टिप्स भी दादी लता मंगेशकर से ली हैं।

तब्बू-शबाना आजमी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्ट्रेस तब्बू एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। शबाना आजमी के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता हैं। इस लिहाज से तब्बू, शबाना आजमी के रिश्ते में भतीजी लगती हैं।

काजोल-रानी मुखर्जी-अयान मुखर्जी

काजलो, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी करीबी रिश्तेदार हैं।  दरअसल, इन तीनों के पिता आपस में कजिन थे। अमूमन लोग काजोल और रानी के बारे में तो जानते हैं लेकिन अयान का इन दोनों के साथ रिलेशन कम लोगों को ही पता है। 

करण जौहर-आदित्य चोपड़ा

करण और आदित्य दोनों सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि ये दोनों विधु विनोद चोपड़ा, रामानंद सागर और रवि चोपड़ा के कज़िन भी हैं।

प्रेम चोपड़ा-राज कपूर

बॉलीवुड के फेमस विलेन की लिस्ट में शामिल प्रेम चोपड़ा और एक्टर राज कपूर के बीच भी खास रिश्ता है। प्रेम चोपड़ा की पत्नी और राज कपूर की पत्नी सगी बहनें हैं।

रणवीर सिंह-सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन दीवा सोनम कपूर और सुपरस्टार रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं।

इमरान हाशमी-आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।

मधु-हेमा मालिनी

मधु शाह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की भांजी हैं। इस रिश्ते से वो ईशा और आहना की कज़िन हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.