'थप्पड़' से पहले इन 10 फिल्मों के जरिए पर्दे पर दिखा महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा का दर्द
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ एक महिला के गालों पर नहीं बल्कि उसके अस्तिव पर पड़े थप्पड़ को दर्शाती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। समाज में सदियों से महिलाओं पर अत्याचार होता चला आ रहा है। वहीं हिंदी सिनेमा में भी इस महिलाओं पर हुए अत्याचारों पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं और बन रही हैं। इन फिल्मों के जरिए हमेशा महिलाओं को उन पर हुए अत्याचारों के खिलाफ जागरुक करने की कोशिश की गई है। इसी कड़ी में एक और फिल्म जुड़ गई है।
आज यानी 28 फरवरी को एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' एक महिला के गालों पर नहीं बल्कि उसके अस्तिव पर पड़े थप्पड़ को दर्शाती है। ये फिल्म तापसी के गालों पर पड़ा एक थप्पड़ नहीं बल्कि घर की चारदीवारी में घरेलू हिंसा की शुरुआत की कहानी है। फिल्म में तापसी पन्नू ने थप्पड़ का विरोध किया है। आज हम आपको बॉलीवुड में बनीं ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
दामिनी
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'दामिनी' 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, सनी देओल, अमरीश पुरी और परेश रावल ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म घर में काम करने वाली एक महिला के साथ हुए यौन शोषण की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि उसे इंसाफ दिलाने के लिए न सिर्फ समाज बल्कि अपने परिवार के खिलाफ भी जाती हैं।
लज्जा
निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लज्जा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में एक न नहीं बल्कि कई स्टार्स जैसे मनीषा कोइराला, रेखा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, महिमा चौधरी ने अहम रोल प्ले किया था। यह फिल्म भारत में महिलाओं की दुर्दशा पर आधारित है।
राजा की आएगी बारात
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'राजा की आएगी बारात' साल 1997 में आई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह एक आदमी कोथप्पड़ मारने की वजह उसने लड़की का यौन शोषण किया। बाद में कोर्ट आरोपी को लड़की से शादी करने का आदेश देता है। वहीं शादी के बाद वही लड़की किस तरह अपने ही दोषी के साथ एक ही छत के नीचे डटकर मुकाबला करती है।
खून भरी मांग
रेखा की हिट फिल्मों में से एक है 'खून भरी मांग'। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वह पति के मौत के बाद एक गलत इंसान के प्यार में पड़ जाती हैं। जो उनसे नहीं बल्कि उनकी प्रॉपर्टी से प्यार करता था। इस मूवी में रेखा के आलवा करीब बेदी, राकेश रोशन अहम रोल में हैं।
मेहंदी
रानी मुखर्जी फिल्म 'मेहंदी' दहेज प्रथा पर बेस्ड मूवी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह दहेज के लिए रानी मुखर्जी को प्रताड़ित किया जाता है और उसे मारने की कोशिश की जाती है। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ कैसे पूजा लड़ती है यह देखने लायक है।
दमन
साल 2001 में आई रवीना टंडन की फिल्म 'दमन' अपनी कहानी के चलते काफी चर्चा में रही थी। ये फिल्म शादी के बाद पति द्वारा पत्नी के यौन शोषण की कहानी बनी फिल्म है।
सात खून माफ
प्रियांका चोपड़ा की इस 'सात खून माफ' में दिखाया गया कि किस तरह एक पति पत्नी के साथ मारपीट करता है। आखिर में वह अपने पति को मार देती है।
अग्नि साक्षी
फिल्म 'अग्नि साक्षी' में मनीषा कोइराला ने ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिसका पति उसके साथ मार-पीट करता था। फिर बात में वह उसकी प्रताड़नाओं को सहने की बजाय उसके खिलाफ केस कर देती है।
विदेश
फिल्म 'विदेश' में प्रीति जिंटा लीड रोल में थीं। डायरेक्टर दीपा मेहता की इस फिल्म में भारतीय दुल्हन पर किए जाने वाले अत्याचार को दिखाया गया है।