Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ न्‍यूयॉर्क के एक इवेंट में पहुंचीं, संभालना हुआ मुश्किल

IN PICS Priyanka Chopra Floral Dress प्रियंका चोपड़ा भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक का प्रमोशन करने के बाद विदेश चली गई हैं जहां वो अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आईं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:04 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ न्‍यूयॉर्क के एक इवेंट में पहुंचीं, संभालना हुआ मुश्किल
प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ न्‍यूयॉर्क के एक इवेंट में पहुंचीं, संभालना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कई बार न्यूयॉर्क की गलियों से तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका फिर से न्यूयॉर्क में दिखाई दीं। इस बार उनकी तस्वीरों के वायरल होने की वजह थी उनका लुक और उसके साथ उनका पालतू डॉगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनका डायना भी था।

prime article banner

इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था और उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का पालतू डॉगी भी उन्हीं की तरह काफी फेमस है। इतना ही नहीं इस डॉगी का इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट भी है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं। कई बार अपने कपड़े को सुर्खियों में आया ये डॉग प्रियंका को काफी पसंद है और प्रियंका चोपड़ा कई बार इसके साथ स्पॉट हुई हैं।

वहीं इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिस पर पिंक फूल बने हुए थे। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा काफी खुबसूरत भी लग रही थीं। अब प्रियंका चोपड़ा की अपने डॉगी के साथ की फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों से लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालना मुश्किल हो रहा था और इसके लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ रही थी।

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं। इसी हफ्ते 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन से व्यस्त थीं और भारत में इसका प्रचार कर रही थीं। अब प्रिंयका फिर से न्यूयॉर्क चली गईं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

Priyanka Chopra Jonas is seen walking her dog in soho on October 8, 2019! @priyankachopra ♥️

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.