Move to Jagran APP

पापा बोनी कपूर की फिल्म बॉम्बे गर्ल में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, ऐसी होगी कहानी

Janhvi Kapoor In Bombay Girl जान्हवी कपूर जल्द ही अपने पिता बोनी कपूर के प्रोजेक्ट बॉम्बे गर्ल में नजर आने वाली हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 03:10 PM (IST)
पापा बोनी कपूर की फिल्म बॉम्बे गर्ल में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, ऐसी होगी कहानी
पापा बोनी कपूर की फिल्म बॉम्बे गर्ल में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, ऐसी होगी कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को एक के बाद एक फिल्म के ऑफर मिल रहे हैं। जाह्नवी ने भले ही अभी तक सिर्फ एक फिल्म में किया है, लेकिन उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। अब जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन में ही काम करने वाली हैं और जल्द ही पिता के प्रोडक्शन बैनर के तले एक्टिंग करती नजर आएंगी।

loksabha election banner

बता दें कि बोनी कपूर और निर्माता महावीर जैन एक साथ मिलकर फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' बना रहे हैं। इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य भूमिका में होंगी। ऐसे में उनकी कई अपकमिंग फिल्मों में बॉम्बे गर्ल का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले गुंजन सक्सेना की बायोपिक द कारगिल गर्ल, तख्त, दोस्ताना-2, रूही अफजा जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

फिल्म की कहानी को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, फिल्म में जाह्नवी कपूर एक विद्रोही युवा लड़की के किरदार में होंगी। फिल्म को क्लब 60 फेम निर्देशक संजय त्रिपाठी ने लिखा है और बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन भी उनके ही हाथ में होगा। खबरें आ रही हैं कि फिल्म की कहानी दो पीढ़ियों की सोच में आए अंतर को दिखाएगी।

वहीं फिल्म से जुड़े किरदारों की जानकारी आना बाकी है। वहीं जाह्नवी कपूर के अन्य प्रोजेक्ट्स द कारगिल गर्ल और रुही अफजा की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। द कारगिल गर्ल का पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें जाह्नवी गुंजन सक्सेना का किरदार निभाएंगी। गुंजन सक्सेना ने वॉर टाइम में पहली बार महिला ऑफिसर के नाते सैनिकों को बचाने का काम किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.