Move to Jagran APP

The Family Man 2: जानें मनोज बाजपेयी ने पंकज त्रिपाठी से क्यों बोल- 'फैमिली मैन 2 नीक ना लागी मछरि खिया दिहा'

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजम प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। दर्शक द फैमिली मैन 2 को काफी पसंद कर रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 12:42 PM (IST)
The Family Man 2: जानें मनोज बाजपेयी ने पंकज त्रिपाठी से क्यों बोल- 'फैमिली मैन 2 नीक ना लागी मछरि खिया दिहा'
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी , Instagram: bajpayee.manoj/pankajtripathi

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजम प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। दर्शक द फैमिली मैन 2 को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज की जमकर तारीफ की है।

loksabha election banner

द फैमिली मैन 2 की तारीफ करने वालों में बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी हैं। पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर द फैमिली मैन 2 की तारीफ की है। वहीं तारीफ करने पर मनोज बाजपेयी ने खास अंदाज में उनका जवाब दिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल द फैमिली मैन 2 की शानदार सफलता को लेकर मनोज बाजपेयी ने एक ट्वीट किया।

उनके इस ट्वीट पर पंकज त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वाह बधाई और शुभकामनाएं भैया पूरी टीम को, जय हो।' पंकज त्रिपाठी के इस ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने भोजपुरी भाषा में पंकज त्रिपाठी से कहा है कि अगर द फैमिली मैन 2 अच्छी लगे तो फोन करना वर्ना मछली खिला देना।

मनोज बाजपेयी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद त्रिपाठी जी !!! समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए !! नीक लागी त फोन करिहा आ ना लागी तो मछरि खिया दिहा।' सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 3 जून की रात तय समय से कुछ घंटे पहले द फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। इसके साथ ही इसके तीसरे सीजन को लेकर भी खुलासा हो गया है। द फैमिली मैन 2 के अंत में मेकर्स ने तीसरे सीजन की कहानी की ओर इशारा कर दिया है। द फैमिली मैन का अगला सीजन भारत में बायो वॉर की साजिश के पर्दाफाश करने पर आधारित हो सकता है। आखिरी एपिसोड के अंत में एक चीनी व्यक्ति को दिखाया जाता है, जो मास्क लगाये हुए है। लोकेशन कोलकाता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.