टेरेंस की ABCD मास्टर क्लास में दो घंटे मोबाइल रहेंगे बंद, डांस के जरिए होगी हैप्पीनेस की बात
टेरेंस ने इस बात पर जोर दिया है कि योग और डांस अलग अलग है। टेरेंस बताते हैं कि योग सबको करना चाहिए। वे कहते हैं कि हमारी लाइफ बहुत बड़ी गिफ्ट है। अगर फिजीकली हमें किसी भी तरह की समस्या नहीं है तो हम बहुत लकी हैं।
मुंबई। देश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर्स में से एक टेरेंस लुईस अब ''एबीसीडी'' मास्टर क्लास के जरिए लोगों को फिजीकली और मेंटली फिट बनने के लिए मोटिवेट करेंगे। खास बात यह है कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर इस मास्टर क्लास के माध्यम से लोगों को डांस सिखाएंगे और डांस के जरिए ही लोगों को फिट बनने के लिए सुझाव देंगे। इसको लेकर जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए टेरेंस ने पूरी जानकारी दी।
टेरेंस कहते हैं कि, हम नेक्स्ट जनरेशन में हैं और मोबाइल में लगे रहते हैं। यह अनरियल वर्ल्ड है। हमने जिन्हें देखा ही नहीं है उनकी ज्यादा परवाह कर रहे हैं और जो हमारे अपने हैं उनसे दूर होते जा रहे हैं। आज सोशल मीडिया के कारण हम उलझ गए है। फैमिली डिनर पर या आउटिंग पर जाते हैं तब भी सब मैंबर्स मोबाइल में ही लगे रहते हैं। इस कारण डिस्ट्रेक्ट होते जा रहे हैं। यह सच्चाई है कि इन सबसे लोनलीनेस, सुसाइड और डिप्रेशन की प्रॉब्लम बढ़ रही है। तो इसलिए मैंने सोचा कि लोगों के बीच हैप्पी मोमेंट को बढ़ाया जाए और इसके लिए डांस से अच्छा कोई फॉर्म नहीं हो सकता। डांस के जरिए हर टेंशन को दूर किया जा सकता है। साथ में एंजॉयमेंट भी होता है। डांस एक नहीं बल्कि सब मिलकर कर सकते हैं। तो हम मास्टर क्लास का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें लोगों से यह अपील रहेगी कि वे दो घंटे अपने मोबाइल को दूर रखें और सिर्फ डांस करें। जिन्हें आता है वो तो आ ही सकते हैं और जिन्हें नहीं आता है वो यहां पर सीख सकते हैं। हम चाहते हैं कि यह मिथ भी ब्रेक हो कि हम डांस नहीं कर सकते हैं। इसलिए यह मास्टर क्लास ज्यादातर शहरों में होगी। इसका पूरा आइडिया हैप्पीनेस को फैलाना है।
टेरेंस ने बताया कि एबीसीडी डांस के लिए सबसे अच्छा टाइटल है क्योंकि इसका मतलब है एनी बडी केन डांस। कोई भी डांस कर सकता है। इस मास्टरक्लास को गीता कपूर, रेमो, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला और माधुरी दीक्षित भी प्रमोट करेंगे। टेरेंस ने आगे बताया कि, इस क्लास से निकलने वाले पार्टिसिपेंट्स जो डांस आगे सीखना चाहते हैं वे अपने शहरों में स्थित डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। टेरेंस यह नहीं चाहते कि वे कही भी क्लास खोले क्योंकि मुंबई में वे लगातार डांस सिखा रहे हैं और वे खुद को रेप्लीकेट नहीं करना चाहते।
टेरेंस ने आगे बताया कि, यह मास्टर क्लास औरंगाबाद में 15 फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद 16 को नागपुर और 17 को पुणे में रहेगी। वही, 1 और 2 मार्च को दिल्ली, लुधियाना और चंडीगढ़ में मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। पार्टिसिपेट करने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जिससे वे मोटिवेट हो सकें।
योग और डांस अलग है
टेरेंस ने इस बात पर जोर दिया है कि योग और डांस अलग अलग है। टेरेंस बताते हैं कि योग सबको करना चाहिए। वे कहते हैं कि, हमारी लाइफ बहुत बड़ी गिफ्ट है। अगर फिजीकली हमें किसी भी तरह की समस्या नहीं है तो हम बहुत लकी हैं। क्योंकि जिन्हें कोई भी बीमारी होती है वे बस यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द वो ठीक हो जाएं। इसलिए हमें हमारी बॉडी को अच्छा रखना जरूरी है। योग और डांस से यह किया जा सकता है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि योग और डांस अलग-अलग है। क्योंकि योग डांस नहीं हो सकता है और डांस योग नहीं हो सकता। आजकल कुछ जगहों पर योग में डांस का समावेश किया जाता है और इसके अलग-अलग फॉर्म सिखाए जा रहे हैं। यह गलत है। योग और डांस दोनों बॉडी के लिए जरूरी है लेकिन इन्हें करने का तरीका अलग होता है।