हार के बाद मैनचेस्टर में फिर साथ दिखे Anushka Sharma-Virat Kohli, चेहरे पर थी उदासी
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में सफर अब खत्म हो गया है। जिसके बाद टीम के खिलाड़ी और फैंस में काफी मायूसी छाई हुई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में सफर अब खत्म हो गया है। जिसके बाद टीम के खिलाड़ी और फैंस में काफी मायूसी छाई हुई है। यह मायूसी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी साफ नजर आई। मैनचेस्टर से आई विराट और अनुष्का की नई तस्वीर इस बात की गवाह है।
मैनचेस्टर के होटल से बाहर निकलते हुए अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों काफी उदास नजर आ रहे हैं। विराट ने ब्लू एंड रेड कलर की जैकेट पहनी हुई है और अनुष्का ने ब्लैक कलर की ड्रेस। फोटो में दोनों ही काफी चुप चुप नजर आ रहे हैं।
वैसे अनुष्का पिछले कई दिनों से पति विराट और टीम को सपोर्ट करने इंग्लैंड पहुंची हुई थीं। खेल के दौरान भी उन्हें पवेलियन में देखा गया था। मैनचेस्टर से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो मस्ती करते नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ भी फोटो क्लिक करवाई थी।
आपको बता दें कि बुधवार को मैनचेस्टर में न्यूजीलैं के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हाराया था। इस हार के बाद जहां कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी वहीं कुछ फैंस ने हौंसलाअफजाई भी की थी।
इस हौंसलाअफजाई में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल थी। सुनाल शट्टी, वरुण धवन, किरण खेर, समेत कई सितारों ने टीम को अपनी फेवरेट टीम बताते हुए उनका हौंसला बढ़ाया था।