Tara Sutaria ने Ahan Shetty को लेकर खोला दिलचस्प राज़, Tadap में आ रहे हैं साथ
Tara Sutaria on her Tadap costar Ahan Shetty इस फिल्म में वह एक्टर अहान शेट्टी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अभी यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Tara Sutaria on her Tadap costar Ahan Shetty: एक्ट्रेस तारा सुतारिया फिल्म 'आरएक्स 100' (RX 100) की रीमेक 'तड़प' में अहान शेट्टी के साथ नज़र आएंगी। तारा का कहना है कि कोस्टार अहान के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है।
तारा सुतारिया ने इसी साल करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके पास इसी साल रिलीज होने वाली दूसरी फिल्में भी हैं। फिलहाल वह 'तड़प' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह एक्टर अहान शेट्टी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अभी यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है। दोनों कलाकार निर्देशक मिलन लुथरिया की वर्कशॉप में साथ जाते हैं।
एक इंटरव्यू में तारा ने अपने कोस्टार अहान के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे को हाल में जाने हैं, लेकिन हमारी केमिस्ट्री काफी अच्छी हो गई है। वह बहुत डाउन टू अर्थ और शर्मीले हैं। वह ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन काफी टैलेंटेड हैं। निर्देशक मिलन लुथरिया बताते हैं कि यह एक लवस्टोरी फिल्म है, जो ऑडियंस को जरूर पसंद आएगी। लुथरिया के अनुसार, 'मैंने रिहर्सल वर्कशॉप में दोनों को एक-दूसरे के साथ काम करते देखा। दोनों की केमिस्ट्री बहुत बढ़िया है।'
इस फ़िल्म के अलावा तारा सुतारिया मरजावां भी फीमेल लीड निभा रही हैं। मिलाप ज़वेरी निर्देशित फ़िल्म में रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तारा ने फ़िल्मों में आने से पहले छोटे पर्दे पर काफ़ी काम किया है।
आर एक्स 100 तेलुगु एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जिसे अजय भूपति ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने मुख्य किरदार निभाये थे। आर एक्स 100 चर्चित और बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी।