Aadar Jain संग अफेयर के बीच वायरल हुई तारा सुतारिया की ये ब्राइडल लुक की तस्वीर, जानें पूरा सच
तारा सुतारिया इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वहीं दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रसेस में शुमार हैं। उन्होंने कई फिल्मों मेें काम किया है। तारा ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। तारा सुतारिया इन दिनों रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वहीं दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता हैं। तारा को अक्सर कपूर फैमिली की पार्टीज में भी देखा जाता है। इसी बीच तारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तारा दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
तारा सुतारिया की वायरल हो रही तस्वीर आज की नहीं बल्कि थ्रोबैक है। ये तस्वीर उनकी आखिरी फिल्म 'मरजावां' की है। इस फोटो में तारा दुल्हन के लिबाज में नजर आ रहीं हैं। वहीं फोटो में उनका पोज काफी फनी है। वहीं इसका कैप्शन भी काफी मजेदार है जो सबका ध्यान खींच रहा है। तारा ने कैप्शन में उनकी शादी का हिंट दिया है।
तारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी दुल्हन सुंदर होती हैं। असली दुल्हनिया बनने से पहले भीतर की दुल्हनिया को बाहर निकालने के लिए बॉलीवुड को प्यार/धन्यवाद।' तस्वीर में तारा गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उन्होंने इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी भी कैरी की है। तारा की की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इसके काफी पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी तस्वीरें को फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। साथ ही तारा सोशल मीडिया पर अक्सर आदर जैन संग अपने प्यार का इजहार करती नरज आती हैं।