Tara Sutaria ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन संग मालदीव में मना रही हैं बर्थडे, इसी बीच वायरल हुई एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीर
तारा सुतारिया और आदर जैन ने इस साल अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। आदर ने 5 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया था। तारा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई थी जिस पर रिप्लाई करते हुए आदर ने लिखा था आई लव यू।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कल यानी गुरुवार को अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर वह अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव पहुंची हैं। मालदीव से तारा लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच तारा ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है। तारा सुतारिया की इस तस्वीर पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में तारा सुतारिया रेड बिकिनी में पहने और समंदर किनारे हॉट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका हॉट लुक देख फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं। तारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते कैप्शन में लिखा, 'बीच/बर्थडे बेबी।' इस फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया रहा है। वहीं फैंस तस्वीर को लाइक करने के साथ ही इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं तारा सुतारिया के ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन ने भी अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो भी समंदर किनारे शॉर्ट्स पहने खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर मालदीव वैकेशन के दौरान की है। बता दें कि इससे पहले आदर ने खास अंदाज में तारा सुतारिया को जन्मदिन दिन की बधाई दी थी। उन्होंने तारा के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '25वां जन्मदिन मुबारक हो प्रिंसेस।' इसके जवाब में तारा ने लिखा, 'दिल से शुक्रिया। तुम्हारे साथ जिंदगी बहुत खूबसूरत है।'
आपको बता दें कि इससे पहले तारा सुतारिया और आदर ने इस साल अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। आदर ने 5 अगस्त को अपना बर्थडे मनाया था। तारा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई थी जिस पर रिप्लाई करते हुए आदर ने लिखा था, 'आई लव यू।' वहीं तारा सुतारिया अक्सर कपूर परिवार में होने वाली पार्टीज का हिस्सा बनती नजर आती हैं। वहीं तारा करवा चौथ पर भी कपूर परिवार के साथ नजर आई थी।