Tara Sutaria Birthday: जन्मदिन से पहले तारा सुतारिया बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ पहुंची मालदीव
Tara Sutaria Birthday तारा सुतारिया और आदर जैन के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में आम हैl दोनों मलाइका अरोड़ा की पार्टी में साथ थेl इसके बाद अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भी साथ नजर आए थेl अरमान जैन की शादी में दोनों की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री तारा सुतारिया गुरुवार को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैंl इस मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव पहुंची हैंl उन्होंने मालदीव से शानदार तस्वीरें शेयर की है, जो कि वायरल हो रही हैl फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाएंगीl 19 नवंबर को तारा सुतारिया 25 वर्ष की हो जाएंगीl
बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ वह अपना जन्मदिन मालदीव में मनाने वाली हैl दोनों मालदीव साथ गए हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर मालदीव की तस्वीरें शेयर की हैंl जहां तारा सुतारिया ने मालदीव के हवाई दृश्य की तस्वीरें शेयर की है और वह मालदीव पहुंचकर उत्साहित भी नजर आईl उन्होंने लिखा, 'स्वर्ग मैं एक बार फिर आ गई हूंl' वहीं आदर जैन ने उसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'डीएनडीl'
इसके अलावा आदर जैन ने जिस होटल में रुके हैं, उसकी तस्वीरें भी शेयर की हैl इसमें बाग और पानी नजर आ रहा हैl तारा सुतारिया और आदर जैन के अफेयर की खबरें बॉलीवुड में आम हैl दोनों मलाइका अरोड़ा की पार्टी में साथ थेl इसके बाद अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भी साथ नजर आए थेl अरमान जैन की शादी में दोनों की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थीl इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया थाl
तारा सुतारिया अक्सर कपूर परिवार में मनाए जाने वाले त्योहारों के अवसर पर साथ नजर आती हैl तारा करवा चौथ के अवसर पर भी कपूर परिवार के साथ नजर आई थीl तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में भी नजर आ चुकी हैl तारा सुतारिया बॉलीवुड अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl तारा सुतारिया को गाने का भी शौक हैंl वह अपना अलबम भी बनाना चाहती हैंl तारा सुतारिया और आदर जैन ने शादी की डेट पर चुप्पी साध रखी हैंl