Move to Jagran APP

प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता जे महेंद्रन का निधन

कुछ दिन पहले एक एड के शूट के दौरान उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 10:41 AM (IST)
प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता जे महेंद्रन का निधन
प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता जे महेंद्रन का निधन
मुंबई। फिल्मी जगत से दुखद खबर आ रही है। प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता जे महेंद्र का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह 7.45 बजे उन्होंने आखिरी सांसे ली। 

रजनीकांत के करियर में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मशहूर डायरेक्टर एक्टर जे महेंद्र का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह उनके निधन की दुखद खबर आई। जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5 बजे होगा। कुछ दिन पहले एक एड के शूट के दौरान उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी। 

loksabha election banner

जे महेंद्र ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं। इसमें जॉनी Johnny, उथिरीपोक्कल Uthiripookkal और नेनजाथाई किल्लाधे Nenjathai Killadhey शामिल हैं। कुछ समय के लिए वे ब्लू ओशियन फिल्म एंड टेलीविजन अकेडमी (Bofta) के हेड भी रहे। जे महेंद्रन का जन्म 1939 में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों के लिए कहानी लिखने से की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.