Move to Jagran APP

तैमूर अली ख़ान का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई स्टार किड तोड़ पाएगा

आप ही नहीं अब आपके बच्चे भी खेल सकते है तैमूर अली ख़ान के साथ, आ गया है उनका जुड़वा!

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 06:27 PM (IST)
तैमूर अली ख़ान का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई स्टार किड तोड़ पाएगा
तैमूर अली ख़ान का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई स्टार किड तोड़ पाएगा

मुंबई। इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर अली ख़ान की फ़ैन फ़ॉलोइंग उनके सुपरस्टार्स पेरेंट्स सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान से कई ज़्यादा है। दो साल पहले यानी 20 दिसम्बर 2016 को इस दुनिया में आए तैमूर ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता हुआ है, ये कहीं दिख जाए और आपकी नज़रें इनसे हट जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। ख़ूबसूरत आंखें, घूंगराले ब्राउन बाल और इनकी मासूम सी शक्ल इन्टरनेट पर वायरल है। तैमूर की तस्वीर देख कर लगता है कि काश हम इन्हें अपनी बाहों में उठा लें, इनके साथ खेलें और इनकी क्यूटनेस तस्वीरों में नहीं बल्कि असल में देखें। आपको बता दें कि अब ऐसा हो सकता है! आप मज़े से तैमूर को अपनी गोद में उठा सकते हैं और तो और आपके बच्चे भी तैमूर के साथ खेल सकते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा काम कि धर्मेंद्र बोल उठे- 'बहुत ख़ूब... अमित'

बॉलीवुड की हर कहानी की तरह तैमूर को अपनी बाहों में खिलाने वाली इस बात में भी थोड़ा सा ट्विस्ट है। दरअसल, मार्केट में आ गया है तैमूर का जुड़वा। यह एक टॉय है जो इन दिनों मार्केट में ख़ूब बिक रहा है। इसे बनाने वाले ने तैमूर की क्यूटनेस को बहुत बारीकी से खिलौने के रूप में ढाला है। वही आंखें, वैसे ही बाल और कपड़े भी तैमूर जैसे पहनते हैं वैसे ही पहनाऐं हैं। पिछले कई दिनों से तैमूर के फ़ैन क्लब में इस टॉय की तस्वीर वायरल हो रही थी और बताया जा रहा है कि यह टॉय केरेला के किसी मार्केट में मिल रहा है। इस टॉय को बहुत अच्छी तरह पैक किया है और इसे तैमूर का नाम भी दिया गया है। इसी खिलौने के साथ तैमूर बन गए हैं ऐसे पहले स्टार किड्स जिनके चेहरे जैसा कोई खिलौना बना है और अब शायद ही कोई ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।

करीना और सैफ दोनों ने ही तैमूर को कभी मीडिया से छुपाया नहीं बल्कि हमेशा उन्हें मीडिया क्लिक्स के लिए आगे किया है और अब ये हाल है कि तैमूर बड़े प्यार से मीडिया फ़ोटोग्राफर्स को पहचानने लग गए हैं। तस्वीरों के लिए स्माइल देने, पोज़ देने और सभी को हंसते हुए देखना अब तैमूर सीख चुके हैं।

करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर को अब आदत है अपना नाम सुनने की। जैसे ही मीडिया फ़ोटोग्राफर्स उनका नाम लेते हैं तो वो ख़ुश हो जाते हैं। अभी वो बहुत छोटे हैं इसलिए जानते नहीं कि ये सभी उनकी तस्वीरें निकाल रहे हैं। और यह बात भी सच है कि तैमूर हमसे भी बड़े स्टार है।

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की ये बातें सुन कर फूली नहीं समाएंगी सारा अली ख़ान और जाह्नवी कपूर

यही नहीं तैमूर की दादी यानि शर्मीला टैगोर ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर बहुत ही पॉपुलर हैं और शायद उनसे भी ज्यादा। तैमूर पटौदी परिवार की हर पार्टी की शान होते हैं। इनकी कैंडिड तस्वीरें भी मिनटों में इन्टरनेट पर वायरल हो जाती है। तैमूर के अलावा शाहिद कपूर के बच्चे मिशा और ज़ैन, सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया, करण जौहर के बच्चे यश और और रूही भी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।अब वो दिन दूर नहीं जब, इन स्टार किड्स के टॉयज़ भी मार्केट में उपलब्ध होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.