Move to Jagran APP

स्टाइलिश मॉम करीना, चार्मिंग नानी बबीता और क्यूट बहनों संग दिखे नन्हें तैमूर, देखें तस्वीरें

तस्वीरों से साफ़ है कि सभी सितारे सोमवार को अपने-अपने बच्चों के साथ वक़्त गुजारते दिखे। इससे पहले आमिर, अक्षय कुमार और शाह रुख़ ने भी अपने बच्चों संग लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 10:25 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 09:55 PM (IST)
स्टाइलिश मॉम करीना, चार्मिंग नानी बबीता और क्यूट बहनों संग दिखे नन्हें तैमूर, देखें तस्वीरें
स्टाइलिश मॉम करीना, चार्मिंग नानी बबीता और क्यूट बहनों संग दिखे नन्हें तैमूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। अभिनेता सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के नन्हें बेटे तैमूर की लोकप्रियता ग़ज़ब की है। तैमूर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अपनी मॉम करीना, नानी बबीता और दोनों बहनों इनाया और समायरा के साथ नज़र आ रहे हैं!

loksabha election banner

पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी मॉम करीना के साथ कुछ इस अंदाज़ में दिख रहे हैं! सिर्फ दो साल की उम्र में तैमूर को जो लोकप्रियता मिली है वो अच्छे-अच्छे स्टार्स को नहीं मिल पाता। उनका हर अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया रहता है। अब तो बाज़ार में उनके नाम से डॉल भी मिलने लगे हैं। बहरहाल, करीना की भी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा वक़्त तैमूर के साथ गुज़ारे। 

 यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में फ़िल्मों में आई थीं मिस इंडिया पूनम ढिल्लन, 40 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

इस मौके पर तैमूर की नानी यानी करीना कपूर की मॉम बबीता भी कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। बबीता भी अपने दौर में फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं और राज कपूर के बेटे रंधीर कपूर से शादी के बाद उन्होंने बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया था।

सोहा अली ख़ान भी अपनी बेटी इनाया के साथ इस मौके पर मौजूद दिखीं। आप देख सकते हैं इनाया भी बेहद क्यूट हैं!

इन सबके साथ करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी थीं। समायरा भी अब काफी बड़ी हो गयी हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। समायरा और इनाया भी अक्सर अपने भाई तैमूर के साथ समय गुजारते कैमरे में कैद होते रहे हैं। 

अभिनेता तुषार कपूर भी अपने बेटे लक्ष्य के साथ इस मौके पर मौजूद दिखे। गौरतलब है कि तुषार ने शादी नहीं की है और सरोगेसी के जरिये वो एक बेटे के पिता बने हैं। लक्ष्य अपनी बुआ एकता कपूर का लाड़ला भी है! 

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने बहन ख़ुशी और जाह्नवी कपूर संग मनाया लोहड़ी का त्यौहार, देखें तस्वीरें

तस्वीरों से साफ़ है कि सभी सितारे सोमवार को अपने-अपने बच्चों के साथ वक़्त गुजारते दिखे। इससे पहले आमिर, अक्षय कुमार और शाह रुख़ ने भी अपने बच्चों संग लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.