Move to Jagran APP

नानी संग दिखे तैमूर तो मॉम सनी लियोनी संग नज़र आईं क्यूट बेटी निशा, देखें तस्वीरें

सनी लियोनी बेटी निशा से बेहद प्यार करती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनको लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को तीन संतान हैं..

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:25 AM (IST)
नानी संग दिखे तैमूर तो मॉम सनी लियोनी संग नज़र आईं क्यूट बेटी निशा, देखें तस्वीरें
नानी संग दिखे तैमूर तो मॉम सनी लियोनी संग नज़र आईं क्यूट बेटी निशा, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल के वर्षों में बॉलीवुड स्टार किड्स को लेकर फैंस में ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिला है। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर की बात ही अलग है। लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अपनी नानी बबीता संग नज़र आ रहे हैं तो वहीं सनी लियोनी भी अपनी बेटी निशा संग देखी जा सकती हैं।

loksabha election banner

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई के एक होटल में पूर्व अभिनेत्री बबीता अपने पॉपुलर नाती तैमूर अली ख़ान के साथ स्पॉट की गयीं। इस दौरान फोटोग्राफरों ने इन दोनों की खूब तस्वीरें लीं। करिश्मा और करीना कपूर की मॉम और रणधीर कपूर की वाइफ बबीता अपना ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त परिवार के बच्चों के साथ गुजारना पसंद करती हैं। बबीता अक्सर तैमूर या करिश्मा के बेटे कियान और बेटी समायरा के साथ आउटिंग पर निकल जाती हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने मनाया अपने डायरेक्टर का बर्थडे, बहन संग कटरीना तो ये स्टार्स भी पहुंचे

आप देख सकते हैं तैमूर इस ब्लू टी शर्ट में बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। दो साल के तैमूर हर वक़्त फोटोग्राफरों से घिरे रहते हैं। सैफ़ अली ख़ान तैमूर को टिम कह कर बुलाते हैं और उन्होंने कहा कि तैमूर तो अब फोटोग्राफरों को पहचानने भी लगे हैं और कई बार वो उन्हें हाय भी कहते हैं।

इसी दौरान सनी लियोनी भी अपनी बेटी निशा के साथ कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। बता दें कि सनी ने निशा बिटिया को साल 2017 में गोद लिया है।

सनी लियोनी बेटी निशा से बेहद प्यार करती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनको लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बता दें कि सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को तीन संतान हैं जिनमें दो बच्चे सरोगेसी से तो एक बेटी निशा गोद ली हुई है।

इस मौके पर सनी और निशा के साथ डेनियल भी मौजूद रहे। जैसा कि आप जानते हैं कनाडाई मूल की सनी लियोनी अमेरिकन एडल्ट फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं।

यह भी पढ़ें: करण जौहर के घर हुई पार्टी, मलाइका अरोड़ा गर्ल्स गैंग के साथ पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

2012 में उन्होंने पूजा भट्ट की फ़िल्म जिस्म2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया और तभी से यहां छाई हुई हैं। सनी की बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'करनजीत कौर- अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोनी' एक एप पर हाल ही में रिलीज़ हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.