Taimur Ali Khan को जब फैंस को देखकर आया गुस्सा, चिड़चिड़ाकर कहा- Go Go Go, VIDEO वायरल
हाल ही में करीना कपूर ख़ान हाल ही में दिवाली के एक छोटे-से सेलिब्रेशन में अपनी मॉम बबीता कपूर और उन लोगों के साथ नज़र आयीं जो उनका और उनके काम का ध्यान रखते हैं। इसकी तस्वीरें करीना की मैनेजर पूनम दमानिया ने शेयर की हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे ज्यादा अगर काई फेमस है तो वो हैं नवाब परिवार के लाड़ले तैमूर अली खान। एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। तीन साल के तैमूर हमेशा ही से पापाराजी के फैवरेट रहे हैं। पापाराजी तैमूर की एक भी तस्वीर क्लिक करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वडियो में तैमूर फैंस पर गुस्से में चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
तैमूर अली खान इस समय करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ धर्माशाला में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो में तैमूर फैन्स को Go Go Go कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना, सैफ, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा धर्माशाला में वॉक के लिए निकले। इस दौरान फैन्स रुककर उन्हें देख रहे थे। वहीं लोग अपनी छातों पर भी खड़े होकर स्टार्स सभी को खास तौर पर तैमूर को हाय बोल रहे थे। सभी को ऐसा करते देखकर तैमूर काफी चिड़चिड़ा जाते हैं और गुस्से में सबको Go Go Go कहते हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में करीना कपूर ख़ान हाल ही में दिवाली के एक छोटे-से सेलिब्रेशन में अपनी मॉम बबीता कपूर और उन लोगों के साथ नज़र आयीं, जो उनका और उनके काम का ध्यान रखते हैं। इसकी तस्वीरें करीना की मैनेजर पूनम दमानिया ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर की मां बबीता और पूनम के अलावा फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता और मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी हैंस भी दिख रहे हैं।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करीना ने ऑफ-व्हाइट रंग का सलवार-कुर्ता पहना है, जिस पर लाल दुपट्टा डाला है। बेबो इस वक़्त प्रेग्नेंट हैं और उसकी चमक उनेके चेहरे पर देखी जा सकती है। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है।