Taimur Ali Khan ने पैपराज़ी को देखकर चिल्लाते हुए कहा- 'नॉट अलाउड', सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के क्यूटनेस से ओवरलॉड बेटे तैमूर अली खान अपने फोटो और वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया जिसमें वो फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए नॉट अलाउड कहते नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर वाले तैमूर अली खान हमेशा से फोटोग्राफर्स के चहेते रहे हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं, कैमरामैन उनकी फोटो लेने लग जाते हैं। हाल ही में अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले तैमूर कई बार कैमरों से परेशान भी होते नजर आए हैं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए 'नॉट अलाउड' कहते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में करीना कपूर और तैमूर अली खान साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कैमरे की लाइट्स पड़ने पर तैमूर पीछे मुड़कर कई बार ‘नॉट अलाउड’ कहते हैं और मॉम करीना कपूर उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास करती दिख रही हैं, लेकिन वह बार-बार लौटकर कैमरामैन्स को फोटो ना लेने के लिए कहते हैं।
वीडियो में करीना कपूर और तैमूर मास्क पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी को लेकर करीना कपूर एक किताब भी लिखने वाली हैं, जिसका टाइटल उन्होंने ‘करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल’ तय किया है। ये किताब अगले साल आने वाली है। 20 दिसंबर को तैमूर के बर्थडे पर करीना कपूर ने यह पुस्तक लिखने का घोषणा की थी।
किताब की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 'आज अपनी आने वाली किताब ‘करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल’ के बारे में घोषणा करने के लिए अच्छा दिन है। इसके साथ ही करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी किताब का कवर भी शेयर किया है। इस किताब में करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी से जुड़ी सभी बातों पर अपनी राय रखेंगी।
इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षणों, एक्सरसाइज, मॉर्निंग सिकनेस, वेलनेस आदि के बारे में भी बात करेंगी। यह किताब ‘जगरनॉट' की ओर से 2021 में प्रकाशित की जाएगी।'