Taimur Ali Khan और Inaya पौधो को इस अंदाज में पिला रहे हैं पानी, वायरल हुई फोटो
कई दिनों से लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे तैमूर को कुछ ही दिनों पहले बहन इनाया ने जॉइन किया है। इन दोनों की कई फोटो अब तक वायरल हो चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। करीना कपूर और सैफ अली खान की इतनी कम उम्र होने के बावजूद सोशल मीडिया पर लोकप्रियता देख कर कोई भी हैरान हो सकता है। बिना कुछ किए इतना फैमस होने का कारण है तैमूर का क्यूट लुक और उनकी अदाएं जो हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। इन दिनों तैमूर की तस्वीरों में बहन इनाया ने चार चांद लगा दिए हैं।हाल ही में दोनों की तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया है।
कई दिनों से लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे तैमूर को कुछ ही दिनों पहले बहन इनाया ने जॉइन किया है। इन दोनों की कई फोटो अब तक वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आई है जिसमें दोनों नारंगी रंग के कपड़े पहने पौधों को पानी दे रहे हैं।
तैमूर की फोटोज् ने पहले ही इंटरनेट में धमाल मचा रखा था और अब इनाया के साथ ने इनपर चार चांद लगा दिया है। इससे पहले भी इनकी कई तस्वीरों और वीडियोज् ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें इकट्ठा की थीं।
यह भी पढ़ें : मालदीव से लौटते ही गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखीं Malaika Arora, देखें तस्वीरें
आपको बता दें कि सैफ अली खान फिलहाल नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं वही करीना भी अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रही हैं। इन दोनों के इस शेड्यूल के कारण तैमूर भी कई दिनों से लंदन में ही है। कुछ ही दिनों पहले सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया के साथ लंदन पहुंचे हैं। इस शूटिंग कम फैमिली वेकेशन में अकसर तैमूर और इनाया को साथ स्पॉट किया जाता है।