Children's Day विश करने के बहाने स्वरा भास्कर ने साधा ट्रोलर्स पर निशाना, ‘मां कहती थीं गाली देना बुरी बात है’
स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं। कई बार उन्हें इस बेबाकी का ख़ामियाज़ा भी भुगतना पड़ा जाता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं। कई बार उन्हें इस बेबाकी का ख़ामियाज़ा भी भुगतना पड़ा जाता है। जैसा की कुछ दिन पहले उनके साथ हुआ जब उनके मुंह से चार साल के बच्चे के लिए गाली निकल गई। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। स्वरा उस वक्त तो चुप रहीं उन्होंने ट्रोलर्स के लिए कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उन्होंने Children's Day विश करन के बहाने ट्रोलर्स पर निशाना साधा है।
स्वरा ने बाल दिवस के मौके पर अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'बचपन की सबसे बड़ी लर्निंग. मां कहती थीं गाली देना बुरी बात! अब समझ में आया! सभी बच्चों को प्यार और सम्मान! आप बड़े हों और जरूरत से ज्यादा च...व्यस्क न बनें। मेरा मतलब है चतुर, आपने क्या सोचा? प्रिय ट्रोल्स, यह भी जोक था!'।
Bachpan ki sabsey badi learning. Ma kehti thin gali dena buri baat! Ab samajh mein aaya! Love & respect 2 all the kids out there! :) May u grow up & not become zaroorat se zyada ch**** adults. I meant “chatur” Aapne kya socha? :)
PS: Dear Trolls, yeh bhi joke tha! #ChildrensDay pic.twitter.com/WDVttGHtSh— Swara Bhasker (@ReallySwara) November 14, 2019
Undeniable. Yes, they malign you because they cannot deny you. Happy birthday #JawaharlalNehru
Thank God you were the first PM of independent #India pic.twitter.com/0PyEKcH4or— Swara Bhasker (@ReallySwara) November 14, 2019
स्वरा ने दी सफाई:
हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में स्वरा ने कहा था, ‘मैं एक कॉमेडी शो में थी और वहां मुंबई में अपनी पहले शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर कर रही थी। हां मैंने कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया, लेकिन वो सिर्फ एक ह्यूमर था, मैंने मज़ाक में कहा था। मैं अपने शब्दों के ज्सटिफाई नहीं कर रही। इस बात में कोई शक नहीं है कि वो मैंने गलत शब्दो का चयन किया, लेकिन मेरा इरादा वो नहीं था। मैंने उस बच्चे को और न ही कभी किसी भी बच्चे को गाली दी है’।
क्या था पूरा माजरा :
स्वरा हाल ही में सन ऑफ एबिश शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कॉमेडियन कुणाल कामरा शो के होस्ट एबिश मैथ्यू के साथ बातचीत की। इस शो में स्वरा भास्कर ने एक चार साल के बच्चे के लिए अपशब्द कहे थे। जिसके बाद ट्विटर पर हंगामा मच गया। अपने मुंबई के स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए स्वरा ने बताया था कि कैसे एक एक चार साल के बच्चे ने उन्हें ‘आंटी’ कह दिया था। इस बारे में बताते हुए स्वरा ने बच्चे को गाली दी थी।
This is ‘humour’? Calling a 4 year old child a ‘Ch*^%a’ a ‘Kameena’? Saying with great confidence that children are ‘evil’? #PanautiJunior is sounding completely deranged here, and that moron @kunalkamra88 is watching like a drunk dodo at this ‘wisdom’. pic.twitter.com/wM7f401tkm— Shefali Vaidya ஷெஃபாலி வைத்யா शेफाली वैद्य (@ShefVaidya) November 4, 2019