सोनम और आनंद क्यों हैं Perfect couple, इन मामलों में दोनों एक से, बता रही हैं स्वरा भास्कर
फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज हो रही है। इसमें करीन कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अहम भूमिका में हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। स्वरा भास्कर जल्द ही वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर स्वरा काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उन्होंने साक्षी का किरदार निभाया है।
स्वरा बताती हैं कि जितना मजा उन्होंने इस फिल्म में ऑन स्क्रीन किया है, उतना ही मजा उन्हें अपनी रियल लाइफ वीरे की वेडिंग यानी सोनम की शादी में आया है। स्वरा ने अपनी बातचीत में स्वीकारा कि इन दिनों वो बीमार चल रही हैं। उन्हें स्लिप डिस्क की परेशानी हो गई है। दरअसल, कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने वीरे यानि अपने भाई की शादी में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। फिर सोनम की शादी में भी वह खूब जम कर नाची हैं और एन्जॉय किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी चोट को इग्नोर कर दिया था। अब वह उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है। उन्हें आराम करने को कहा गया है। लेकिन अपनी बेस्ट फ्रेंड यानि सोनम की शादी को लेकर स्वरा काफी इमोशनल हैं और बेहद खुश हैं। स्वरा ने बताया कि आनंद अहुजा और सोनम की जोड़ी बिल्कुल रब ने बना दी जोड़ी की तरह है। स्वरा कहती हैं कि जिस तरह सोनम अपने रिलेशनशिप को बहुत अहमियत देती हैं और खासतौर से अपने दोस्तों को लेकर काफी पोजेसिव हैं। उनके पति आनंद भी वैसे ही हैं और वह भी सोनम की दोस्तों का पूरा ख्याल रख रहे थे और उन्हें अहमियत दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को मिली आमिर खान की 'बेटी', जीवन के संघर्ष की सच्ची कहानी
स्वरा ने आगे बताया कि सोनम को बेस्ट लाइफ पार्टनर मिले हैं। उन्हें भी एन्जॉय करने और लोगों के साथ मस्ती करने में बहुत मजा आता है। वह काफी मिलनसार हैं। सोनम से अपनी दोस्ती के बारे में स्वरा कहती हैं कि जब वह पहली बार रांझणा के सेट पर सोनम से मिली थीं तो उन्हें लगा था कि सोनम काफी नखरे होंगे। लेकिन सोनम ने ही इस फिल्म के दौरान सबसे पहले एक दूसरे के बीच आइस ब्रेक किया। एक बार स्वरा की वैनिटी में बिजली नहीं थी। तो सोनम ने अपनी वैनिटी में आने के लिए स्वरा को ऑफर किया। लेकिन स्वरा शुरू में नहीं मानीं। उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था। तो पहले तो सोनम ने अपने स्टाफ को उन्हें बुलाने को कहा। लेकिन जब फिर भी स्वरा नहीं मानीं तो सोनम खुद आयीं और कहा कि सोनम आपको क्या परेशानी है। तुम मेरी वैनिटी में आ सकती हो और उसके बाद से हम दोनों के बीच एक अच्छा रिलेशन कायम हो गया और हम दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब हो गये। स्वरा बताती हैं कि दोनों के रिश्ते स्ट्रांग होने में सोनम का अधिक योगदान है। चूंकि उन्होंने दोस्ती के रिलेशन को आगे बढ़ाने में काफी मदद की। और खुद काफी एफर्ट्स लेती रही हैं। बता दें कि वीरे दी वेडिंग 1 जून को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में श्रीदेवी को सम्मान, परिवार से कोई नहीं था मौजूद