Move to Jagran APP

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए टीम ने लॉन्च की वेबसाइट, मिलेंगी एक्टर की खूबसूरत यादें और बातें

मंगलवार को selfmusing नाम से वेबसाइट को लॉन्च किया गया। इसमें सुशांत सिंह की बातों और विचारों को पिरोया जा रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 12:25 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए टीम ने लॉन्च की वेबसाइट,  मिलेंगी एक्टर की खूबसूरत यादें और बातें
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए टीम ने लॉन्च की वेबसाइट, मिलेंगी एक्टर की खूबसूरत यादें और बातें

 नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के बीच दुःखद-सा माहौल है। उनकी यादों को सब समेटना चाह रहे हैं। हालांकि, अब उनकी टीम ने एक ऐसा ही काम किया है, जो उनकी यादों को समेटने का काम कर रही है। जी हां, सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने उनकी याद में एक वेबसाइट लॉन्च की है। मंगलवार को selfmusing.com नाम से वेबसाइट को लॉन्च किया गया। इसमें सुशांत सिंह की बातों और विचारों को पिरोया जा रहा है। 

loksabha election banner

क्या है selfmusing

selfmusing के बारे में उनके फैंस जरूर वाकिफ होंगे। वे लोग भी जानते होंगे, जो सुशांत को फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स पर फॉलो करते होंगे। दरअसल, सुशांत कई बातें, जो मूलत वैचारिक होती थीं, उन्हें #selfmusing के साथ पोस्ट करते थे। अब उनकी वेबसाइट पर भी ऐसी ही पोस्ट को दर्ज किया गया है। जैसे -'Reality is not what it si until we observe or measure it'। हिंदी में कहें-'वास्तविकता जो दिखती है, वो नहीं होती, जब तक हम इसे जान या तौल ना लें।'

इसे पढ़ेंः जब सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर लिखा दिया था- 'Not Here Right Now'

टीम ने क्या कहा?

सुशांत की टीम ने उनके फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि selfmusing सुशांत का एक सपना था। आप जैसे फैंस ही सुंशात के रियल गॉड फॉदर हैं। जैसा कि उनसे वादा किया था कि इस जगह को उनके  विचारों, शिक्षाओं, सपनों और इच्छाओं के संग्रह में परिवर्तित किया जाए। वह हमेशा लोगों को जानना चाहते थे। हां, हम सभी पॉजिटव एंनर्जी को डॉक्यूमेंटेड कर रहे हैं, जो उन्होंने इस दुनिया में छोड़ दिया है।'

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर एक किस्म के उत्साही थे। इसमें फ़िल्म दुनिया और ग्लैमर इसे इतर काफी कुछ लिखते थे। एक उनकी दुनिया से अलग एक दुनिया था। उनके अकाउंट पर आज भी एक बहुत फेमस पेटिंग लगी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.