जब सुशांत सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ शेयर की थी ये खास तस्वीर, फिर कर दी थी डिलीट
सुशांत सिंह राजपूत बीते लंबे समय से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। वहीं दोनों की एकसाथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि फैंस और उनके दोस्त काफी आहत हैं। सुशांत के जानके के बाद से ही लगातार इस बात पर चर्चा गर्म है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। वहीं उनके निधन के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी लगातार सुशांत संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सुशांत के निधन के बाद रिया से लंबी पूछताछ भी हुई है। इसी बीच सुशांत और रिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इस तस्वीर को पहले सुशांत सिंह ने पोस्ट की थी फिर बाद में उसे डिलीट कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत बीते लंबे समय से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। वहीं दोनों की एकसाथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसी बीच सुशांत की एक पुरानी तस्वीर फिर से चर्चा में हैं। सुशांत सिंह ने साल 2019 में अपने इंस्टाग्राम आउंट पर रिया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर में वो एक ग्रुप के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सुशांत ने पहले अपने इंस्टा पर शेयर किया था और इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'Picturesque memories'। आपको हैरानी होगी कि बाद में सुशांत ने इस डिलीट कर दिया था।
लेकिन रिया ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रीपोस्ट किया था और यह अभी भी उनके अकाउंट पर मौजूद है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही रिया ने पोस्ट में लिखा है था, 'Happiness is a warm gun ! #rheality gets #rheal...'
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।