जब Sushant Singh ने देखी थी अपनी सुपरहिट फिल्म, फैन की तरह चिल्लाने लगे थे 'धोनी-धोनी', Watch Video
Sushant Singh Rajput के जाने से न सिर्फ परिवार बल्कि उनके फैंस और स्टार्स गहरे सदमे में हैं। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 बॉलीवुड के बेहद ही बुरा रहा है। इस साल इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक के बाद एक कई सितारों के निधन से सभी सदमे में हैं। वहीं हाल ही में राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने तो सभी को झकझोर कर रख दिया। 14 जून को सुशांत सिंह ने मुंबई वाले फ्लैट में सुसाइड कर लिया था।
सुशांत सिंह के जाने से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके फैंस और स्टार्स गहरे सदमे में हैं। हर किसी के मन में बस यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सब कुछ होने के बावजूद सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार उनके कई अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह खुद की फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके हाथ में किताब नजर आ रहा है। वहीं वह टीवी के सामने बैठे दिख रहे हैं और टीवी पर उकन हिट फिल्म चल रही है। फिल्म में सीन चल रहा है जब सुशांत धोनी के रूप में क्रिकेट पिच पर खड़े होते हैं। सुशांत बैठे 'धोनी-धोनी' के नारे लगाते नजर आते हैं।
सुशांत अपनी ही फिल्म देखकर ऐसे चिल्ला हरे हैं जैसे कोई फैन चिल्लाता है। उकना ये वीडियो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सुशांत के करियर की यह फिल्म एक ऐसी फिल्म रही, जिसने उनके फैन बेस को बढ़ाकर दोगुना कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। धोनी फिल्म के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी। उनके हू-ब-हू रूप में आने के लिए उन्होंने वीडियो में धोनी को क्रिकेट फील्ड पर खेलते हुए करीब 100 बार देखा था।